{"_id":"614c78ef8ebc3e0b4b4c91d4","slug":"union-minister-jyotiraditya-scindia-made-another-man-use-his-used-mask-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा संदेश: सिंधिया ने भीड़ के बीच पूर्व सांसद को पहनाया अपना मास्क, कांग्रेस ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा संदेश: सिंधिया ने भीड़ के बीच पूर्व सांसद को पहनाया अपना मास्क, कांग्रेस ने साधा निशाना
Thu, 23 Sep 2021 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:24 PM IST
सार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपना मास्क उतारकर दूसरे को पहनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सिंधिया पर हमला बोला है और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : twitter.com/JM_Scindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के इस संकट भरे काम में एक ओर जहां लोगों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने और लापरवाही न बरतने की अपील की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर हमारे नेताओं की ही इसी लापरवाही को दिखाती घटनाएं सामने आ जाती हैं। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ा हुआ है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह भीड़ के बीच अपना ही मास्क उतारकर वही मास्क एक अन्य व्यक्ति को पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा नेता को निशाने पर लिया है। बता दें कि भीड़ के बीच सिंधिया ने जिस व्यक्ति को अपना मास्क पहनाया था वह ग्वालियर के पूर्व सांसद अरुण मिश्रा थे। ग्वालियर में एक कार्यक्रम में मौजूद सिंधिया की मुलाकात अरुण मिश्रा से हुई थी। उस वक्त मिश्रा ने मास्क नहीं पहना था, जिस पर सिंधिया ने अपना मास्क उतारकर उन्हें पहना दिया। लेकिन इसका किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस ने भाजपा और कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस संकट के समय में केंद्र सरकार अपने नेताओं की रैलियों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च रही है और कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा के नाम पर इस्तेमाल किए गए मास्क बांट रही है। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
