फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman's Mutilated Body Found in Kudi Dam

Umaria News: कुड़ी डैम में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jun 2026 07:06 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 07:06 PM IST
सार

उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र स्थित कुड़ी डैम में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है और मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Woman's Mutilated Body Found in Kudi Dam
कुड़ी डैम में मिली महिला की क्षत-विक्षत शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के कुड़ी डैम से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कुड़ी डैम के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना अमरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे तथा चेहरा रक्तरंजित हालत में था। शव की स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव को डैम क्षेत्र में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उपस्थित लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतका कौन है, वह कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

पढ़ें:  'साहब, शिकायत झूठी नहीं है'... 200 के स्टांप के साथ जनसुनवाई पहुंचे फरियादी

पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। साथ ही शव की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि कुड़ी डैम क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कराने और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

फिलहाल कुड़ी डैम में मिले इस रहस्यमय शव ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर अज्ञात महिला की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed