फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wave of mourning in Umaria police family, ASI Lalmani Singh died of heart attack

Umaria News: उमरिया पुलिस विभाग में शोक, ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिरे ASI, हृदयाघात से निधन

Fri, 11 Apr 2025 08:47 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

पुलिस विभाग ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी बताया और उनके परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Wave of mourning in Umaria police family, ASI Lalmani Singh died of heart attack
एएसआई लालमणी सिंह का हृदयाघात से निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया पुलिस विभाग में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लालमणी सिंह का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से पूरे पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एएसआई लालमणी सिंह रोज की तरह अपने कार्य में लगे हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और जिला अस्पताल उमरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। एएसआई लालमणी सिंह की मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। लालमणी सिंह के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनके घर पहुंचे और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से 10 साल बाद अपनों से मिला बेटा; गलत ट्रेन में चढ़ा,बेंगलुरु में बर्तन धोकर बिताई जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से स्वर्गीय लालमणी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अप्रत्याशित घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एएसआई लालमणी सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी थे, जिनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- मां की डांट से नाराज युवती ने लगा ली फांसी, देर से उठने पर लगाई थी फटकार

कृतज्ञता और सम्मान
एएसआई लालमणी सिंह के योगदान को याद करते हुए पुलिस विभाग ने उनके परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उमरिया पुलिस ने इस कठिन समय में उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन से उमरिया पुलिस परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और उनकी स्मृतियां हमेशा उनके सहयोगियों के दिलों में जीवित रहेंगी। पुलिस विभाग और जिले के लोगों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed