फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Teachers' protest continues in Bhopal: Teachers from Rewa and Shahdol have arrived in Bhopal; a fast and *saty

भोपाल में शिक्षक आंदोलन जारी: रीवा-शहडोल के शिक्षक भोपाल पहुंचे,गांधी जयंती पर सभी जिलों में उपवास-सत्याग्रह

Thu, 01 Oct 2026 06:20 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 01 Oct 2026 06:20 PM IST
सार

भोपाल में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रीवा और शहडोल संभाग के शिक्षकों ने नीलम पार्क पहुंचकर आंदोलन में हिस्सा लिया। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में उपवास और सत्याग्रह किया जाएगा। शिक्षक प्रथम नियुक्ति से सेवा लाभ, टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Teachers' protest continues in Bhopal: Teachers from Rewa and Shahdol have arrived in Bhopal; a fast and *saty
शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अध्यापकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। राजधानी के नीलम पार्क में चल रहे धरने में गुरुवार को रीवा और शहडोल संभाग के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब आंदोलन को गांधी जयंती पर प्रदेशभर में विस्तार देने की तैयारी है। 2 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक उपवास और सत्याग्रह करेंगे। शिक्षक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


तीन मांगों पर सरकार से आर-पार की मांग
शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांगों में प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर वरिष्ठता, पुरानी पेंशन सहित सभी सेवा लाभ देने, अध्यापक संवर्ग के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और शिक्षकों पर लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था खत्म करने की मांग शामिल है। मोर्चा सदस्य और शिक्षक नेता उपेन्द्र कौशल ने कहा कि गांधी जयंती पर होने वाला उपवास और सत्याग्रह शिक्षकों की लंबित मांगों को सरकार तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाने का कार्यक्रम है। उन्होंने प्रदेशभर के शिक्षकों से जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एम्स में 260 आउटसोर्स कर्मचारियों के हटाने पर हंगामा: मुख्य गेट पर धरना,विरोध के बाद सेवा समाप्ति का आदेश वापस
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल में इंदौर के शिक्षक भी जुटेंगे
मोर्चा के मुताबिक, भोपाल में होने वाले उपवास-सत्याग्रह में इंदौर संभाग के साथ भोपाल के शिक्षक भी नीलम पार्क में शामिल होंगे। इस दौरान सरकार से शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाने और तीनों मांगों पर पहल करने की मांग की जाएगी। मोर्चा के संयोजक मंडल में शामिल जगदीश यादव, मनोहर दुबे, राकेश दुबे, परमानंद डेहरिया, राकेश नायक, डीके सिंगौर और राकेश पटेल ने शिक्षकों से 2 अक्टूबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग है। गांधी जयंती पर शिक्षक अहिंसात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed