{"_id":"6812e846c8e6a678b0083ce7","slug":"uncontrolled-hiva-took-the-life-of-one-person-in-dithori-driver-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-2896320-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: डिठौरी में भयानक हादसा, घर के आंगन में जा घुसा बेकाबू हाईवा, व्यक्ति को रौंदते हुए पेड़ से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: डिठौरी में भयानक हादसा, घर के आंगन में जा घुसा बेकाबू हाईवा, व्यक्ति को रौंदते हुए पेड़ से टकराया
Thu, 01 May 2025 09:43 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 09:43 AM IST
सार
डिठौरी हादसे में घर में घुसे बेकाबू हाईवा की टक्कर में 45 वर्षीय विनोद देसाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाईवा चालक ने सामने से आ रहे ऑटो को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर इकट्ठा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम डिठौरी में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा वाहन (क्रमांक एमपी 51 एचए 0102) अचानक अनियंत्रित होकर एक घर के आंगन में जा घुसी। इस हादसे में आंगन में बैठे 45 वर्षीय विनोद देसाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद देसाई पिता रघुलाल देसाई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय घटी जब हाइवा सामने से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को टक्कर से बचाने की कोशिश में चालक का नियंत्रण खो बैठा। हाइवा सड़क से फिसलकर सीधे घर के आंगन में घुसा और वहां बैठे विनोद देसाई को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहन एक पेड़ से टकराकर रुका।
ये भी पढ़ें- ऐशबाग में फिर सक्रिय हुआ ठग गिरोह, नकली नोटों की गड्डी थमाकर ले लिए महिला के जेवर
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पिंडरई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा अत्यंत तेज गति से चल रहा था और अचानक मोड़ पर वाहन असंतुलित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। विनोद देसाई की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनपुर अस्पताल भिजवाया है। वहीं, आरोपी चालक के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- भोपाल में आतंकी हमले के विरोध में लगे विवादित पोस्टर, लिखा- अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा
यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे भारी वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग को ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।