फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversial posters put up in Bhopal against the terrorist attack, read- Now you will have to ask t

MP News: भोपाल में आतंकी हमले के विरोध में लगे विवादित पोस्टर, लिखा- अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा

Thu, 01 May 2025 08:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 May 2025 08:44 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लगाए गए विवादास्पद पोस्टरों से सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन
MP News: Controversial posters put up in Bhopal against the terrorist attack, read- Now you will have to ask t
भोपाल में लगा पोस्टर - फोटो : भोपाल में लगा पोस्टर

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इन बैनरों पर लिखा है-"अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए आदत डालिए नाम पूछने की। इन पोस्टरों में पहलगाम हमले के दौरान मारे गए विनय नरवाल और उनकी पत्नी की तस्वीर का इस्तेमाल भी किया गया है। यह वही तस्वीर है जिसमें गोली लगने के बाद नरवाल की पत्नी उनके पास बैठी दिखाई दी थी, जिसने देशभर को झकझोर दिया था।
विज्ञापन


हमले में आतंकियों ने यात्रियों से उनका धर्म पूछकर हमला किया और वे लोग निशाना बने जो 'कलमा' नहीं पढ़ सके। इसी घटनाक्रम के बाद भोपाल में इन संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से दर्ज कराई है। बता दें, पहलगाम हमले के विरोध में 26 अप्रैल को भोपाल बंद का भी आह्वान किया गया था। आधे दिन तक अधिकांश बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केवल आवश्यक सेवाएं ही चालू थीं।
विज्ञापन


पहले भी लग चुके है पोस्टर 
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के संदेशों वाले पोस्टर लगाए गए हों। इससे पहले दिवाली के दौरान भी एक विवादित पोस्टर सामने आया था, जिसमें हिंदू समाज से अपील की गई थी कि त्योहार का सामान केवल हिन्दू दुकानदारों से ही खरीदें। भोपाल में लगे नए पोस्टरों को लेकर सियासी चर्चा भी तेज हो गई है। कुछ लोग इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बता रहे हैं, वहीं हिंदू संगठनों का कहना है कि यह आत्मरक्षा और जागरूकता की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed