फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl gang raped in Umaria

Umaria Crime: मामा के घर रह रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 04 Sep 2024 06:16 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 06:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। रात में जब वो उठी तो पहले से घात लगाए बैठे दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Minor girl gang raped in Umaria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा अपने मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। रात में जैसे ही घर के पीछे निकली, पहले से घात लगाए बैठे दरिंदे छात्रा का मुंह दबाकर पास के ही जंगल में उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम की है। 15 वर्षीया नाबालिग छात्रा कक्षा 10 में पढ़ती है और अपनी मां के साथ अपने नाना, मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही है। रात लगभग साढ़े 10 बजे घर के पीछे बारी में निस्तार के लिए निकली, तभी दो दरिंदे जो उसके गांव के पास के ही थे, घात लगाए बैठे थे। जो उसका मुंह दबाकर जंगल की तरफ उठा ले गए और बारी-बारी से दोनों उसके साथ दुष्कर्म कर धमकी भी दिए, किसी तरह उनसे छूटकर छात्रा घर आई और अपनी मां को सारी घटना बताई।
विज्ञापन


बता दें कि उसके मामा कहीं गए हुए थे, जब वापस आए तो थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 137 (2), 70 (2), 87 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा-5जी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम रवाना किया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार कितने भी सख्त कानून क्यों न बना दे, लेकिन नाबालिगों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed