{"_id":"684d1aa541514178650156a9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-under-mysterious-circumstances-umaria-news-c-1-1-noi1225-3058215-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: रहस्यमयी हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: रहस्यमयी हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Jun 2025 02:23 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:23 PM IST
सार
अमरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पड़वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आदिवासी युवक दुर्गेश कोल पिता किशन कोल के रूप में हुई। बताया गया कि दुर्गेश का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेरदाई मंदिर के पास स्थित सन्यासी बाबा की तलैया के समीप बरामद किया गया है।
स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर गहरी चोटों के निशान मौजूद थे। इस वजह से ग्रामीणों और परिजनों को संदेह है कि दुर्गेश की मौत सामान्य नहीं, बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Raja Murder Case: शिलांग पुलिस करेगी आरोपियों से राजा के जेवर बरामद, खाई में फेंकने से पहले निकालेे थे
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दुर्गेश बीती रात तक अपने घर पर ही मौजूद था और किसी तरह की अनहोनी की आशंका नहीं थी। सुबह जब वह घर से नदारद मिला, तो परिजन उसे ढूंढने निकले। कुछ घंटों बाद उसकी लाश गांव से दूर सुनसान स्थान पर मिली। शव मिलने के स्थान और शरीर पर मौजूद चोटों ने इस घटना को और भी रहस्यमयी बना दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेरदाई मंदिर के पास का इलाका सुनसान और झाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां आमतौर पर लोग रात के समय नहीं जाते। ऐसे में वहां शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौके से मिले सुरागों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने देवर को सुनाया आजीवन कारावास
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत दुर्घटना थी या सुनियोजित हत्या।
फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की अपील की है।