फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Murder Case: Shillong Police will recover Raja's jewellery from the accused, they were taken out before t

Raja Murder Case: शिलांग पुलिस करेगी आरोपियों से राजा के जेवर बरामद, खाई में फेंकने से पहले निकालेे थे

Sun, 15 Jun 2025 01:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

आरोपियों को इंदौर लाकर किराए पर लिए गए फ्लैट के बारे में शिलांग पुलिस ने कोई फैसला नहीं लिया है,जबकि सोनम ने हत्या के बाद इंदौर में ही चौदह दिन फरारी काटी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभी राज और सोनम की आमने-सामने पूछताछ नहीं की है। 

विज्ञापन
Raja Murder Case: Shillong Police will recover Raja's jewellery from the accused, they were taken out before t
शिलांग के थाने में चारो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग पुलिस को सोनम-राज सहित पांचों आरोपियों से पूछताछ के लिए आठ दिन का समय मिला है। रविवार को चौथे दिन भी पूछताछ जारी रही। चारों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग रखा है। पुलिस उनसे राज के शरीर से निकाले गए ब्रेसलेट, चेन और अंगूठी भी बरामद करेगी।

विज्ञापन


आरोपियों को इंदौर लाकर किराए पर लिए गए फ्लैट के बारे में शिलांग पुलिस ने कोई फैसला नहीं लिया है,जबकि सोनम ने हत्या के बाद इंदौर में ही चौदह दिन फरारी काटी थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभी राज और सोनम की आमने-सामने पूछताछ नहीं की है। सोनम को जहां रखा गया है। वहां सीसीटीवी कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

 

पैसों के लिए नहीं की हत्या

शिलांग एसपी विवेक सिएम ने बताया कि शादी के पहले ही राजा को मारने की योजना सोनम व राज ने तैयार कर ली थी। इंदौर आकर छुपने की योजना भी पहले से थी। इसके चलते फ्लैट किराए पर लिया था। 2 जून को जब राजा का शव मिला, तब सोनम इंदौर में थी। जरुरत पड़ी तो शिलांग पुलिस जांच के लिए व सबूत एकत्र करने के लिए इंदौर भी आएगी। एसपी ने कहा कि राजा की हत्या कांट्रेक्ट किलिंग नहीं है। तीनों आरोपियों ने राज की दोस्ती थी। इस कारण उन्होंने राजा को मारा। शिलांग से इंदौर जाने के लिए पचास हजार रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी सिएम ने कहा कि चार्जशीट की समय सीमा 90 दिन है, लेकिन वे इसे बहुत पहले दाखिल करने का लक्ष्य रखेंगे। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत है। चार दिन के रिमांड में और भी बातें निकल कर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed