फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious death of leopard in Manpur buffer, fear of conflict

Umaria News: मानपुर बफर में तेंदुए की संदिग्ध मौत, वन विभाग की गश्ती टीम को मिला शव, बाघ से संघर्ष का अंदेशा

Thu, 06 Mar 2025 10:29 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 10:29 AM IST
सार

उमरिया जिले के मानपुर बफर में तेंदुए की संदिग्ध मौत हुई। पास में बाघ के पगमार्क मिलने से वन विभाग ने संघर्ष की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। हाल ही में एक अन्य तेंदुए की भी संदिग्ध मौत हुई थी, जिससे वन प्रबंधन चिंतित है। 

विज्ञापन
Suspicious death of leopard in Manpur buffer, fear of conflict
मानपुर बफर में तेंदुए की संदिग्ध मौत, संघर्ष का अंदेशा

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ वन परिक्षेत्र के मानपुर बफर में माला बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 349 में वन विभाग की गश्ती टीम को एक मृत तेंदुआ मिला। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद ली गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान पास के नाले के आसपास तेंदुए और बाघ के पगमार्क मिले, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष के कारण हुई होगी। अंधेरा होने के कारण मौके पर पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास अन्य वन्यजीवों के पगमार्क भी मिले हैं, जिससे संघर्ष की आशंका और मजबूत हो जाती है। मृत तेंदुए की उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते रविवार पानपत्ता वन परिक्षेत्र के सहारा बीट में भी कक्ष क्रमांक आरएफ 499 में एक तेंदुए का शव मिला था, जिसके नाखून समेत अन्य अंग गायब थे। लगातार हो रही तेंदुओं की मौत ने वन प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed