फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Police reunited the kidnapped two-month-old child with his mother

Umaria News: उमरिया में नवजात शिशु का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर मां से मिलाया, आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 09:27 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने नरसिंहपुर जिले से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद शिशु को उसकी मां को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
Umaria News: Police reunited the kidnapped two-month-old child with his mother
उमरिया कोतवाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में एक दो महीने के नवजात शिशु के अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां से मिला दिया। इस मामले में आरोपी महिला रामकली कोल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


फरियादिया ने थाना कोतवाली उमरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नवजात शिशु को आरोपी महिला रामकली कोल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। महिला आरोपी ने फरियादिया को समझाया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अपने बच्चे की देखभाल सही से नहीं कर पाएगी, इसलिए वह स्वयं बच्चे की देखभाल करेगी। जब फरियादिया ने बार-बार बच्चे को वापस मांगा, तो आरोपी महिला ने उसे लौटाने से इनकार कर दिया और बच्चे को उमरिया से कहीं बाहर ले गई। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में आरएसएस के अध्ययन में बड़ा खुलासा, मुस्लिम बाहुल्य इलाके से हिंदू परिवार कर रहे पलायन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामला एक नवजात शिशु से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। पुलिस टीम का गठन कर आरोपी महिला और बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों की जांच की। पता चला कि महिला आरोपी नरसिंहपुर जिले में मौजूद हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन पहली बार में आरोपी महिला पकड़ में नहीं आई। पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार आरोपी को दबोचते हुए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनहार के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बच्चे की मां से मिलन और आरोपी पर कानूनी कार्रवाई
बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया, जिससे मां की ममता को फिर से सुकून मिला। महिला आरोपी रामकली कोल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक मां को उसका बच्चा वापस मिला, बल्कि अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी दिया गया कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed