{"_id":"67cd6aeae49e3306280010c6","slug":"kidnapper-of-kidnapped-girl-arrested-motive-of-kidnapping-is-a-big-question-umaria-news-c-1-1-noi1225-2708046-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: अपहृत बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, किडनैपिंग का मकसद बना बड़ा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: अपहृत बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, किडनैपिंग का मकसद बना बड़ा सवाल
Sun, 09 Mar 2025 04:21 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:21 PM IST
सार
उमरिया में 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी चंद्रशेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची 12-15 घंटे बाद स्कूल में सकुशल मिली। आरोपी पहले पीड़ित परिवार को जानता था, लेकिन अपहरण का मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
अपह्रत बालिका का अपहरणकर्ता गिरफ्तार,अपहरण का मोटिव बड़ा सवाल
विस्तार
स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में चंदिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि आरोपी चन्द्रशेखर पिता त्रिभुवन कुशवाहा (निवासी बरही, कटनी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को चंदिया थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही मासूम को सुनसान रास्ते में अगवा कर लिया गया था। इस घटना को बच्ची के दादा ने प्रत्यक्ष रूप से देखा, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीमावर्ती जिलों से मदद मांगी और वन क्षेत्रों की तलाशी के लिए वन विभाग की सहायता ली।
विज्ञापन
अपह्रत बच्ची को तलाशने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई। इस बीच, फिल्मी अंदाज में हुए इस अपहरण के 12-15 घंटे बाद बच्ची सुबह अपने विद्यालय में सकुशल मिली, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बालिका की सुरक्षित वापसी के कुछ ही घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी उमरिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना हो रही है। हालांकि, अपहरण का मकसद अब भी रहस्य बना हुआ है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले चंदिया में ही रहता था और पीड़ित परिवार से उसका परिचय था। पुलिस अब इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने बच्ची का अपहरण क्यों किया था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अपह्रत बालिका का अपहरणकर्ता गिरफ्तार,अपहरण का मोटिव बड़ा सवाल
