{"_id":"67190d4cfb773361f7088e36","slug":"forest-department-caught-the-accused-who-hunted-two-wild-pigs-by-electrocuting-them-umaria-news-c-1-1-noi1225-2246651-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: करंट लगाकर दो जंगली सुअरों का शिकार करने वाले आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा, कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: करंट लगाकर दो जंगली सुअरों का शिकार करने वाले आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा, कोर्ट में होगी पेशी
Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:49 PM IST
सार
करंट लगाकर दो जंगली सुअरों का शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जंगली जानवरों से जुड़े हुए आपराधिक मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। जंगली जानवर आसपास के रहीसी इलाकों में भी जा रहे हैं, जिसकी वजह से लोग उसका फायदा उठा रहे हैं और करंट लगाकर उनका शिकार भी कर रहे हैं। इसकी सूचना कई बार जंगल विभाग के कर्मचारियों को लोगों ने दी थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, क्योंकि वह पकड़े नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन आज यानी बुधवार के दिन मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर के द्वारा जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो जंगली सुअरों का लोगों ने शिकार किया है और उन्हें करंट लगाकर मारा है। इसके साथ ही साथ उनका मांस बनाकर खाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने देर न करते हुए तत्काल छापेमार कार्रवाई की छापेमारी के दौरान दो नग मृत सुअर बरामद किया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम में जानकारी देते हुए बताया है कि उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पतौर और पनपथा बफर रेंज की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। जहां उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी सुजीत डूमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत के नजदीक ही करंट लगाया था और उसे करंट में दो जंगली जानवर सूअर मारे भी गए थे। जिन्हें टुकड़ों में करके मांस पका रहे आरोपियों को वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
