फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria property of the accused who broke trunk of the scooty and extracted money will be attached

Umaria: स्कूटी की डिक्की तोड़कर पैसे निकालने वाले आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, नोटिस चस्पा

Tue, 21 Mar 2023 06:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 06:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्कूटी की डिक्की तोड़कर पैसे निकालने वाले आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। इसको लेकर सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किया गया है।

विज्ञापन
Umaria property of the accused who broke trunk of the scooty and extracted money will be attached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में थाना पाली के अपराध क्रमांक 19/23 धारा- 379, 34 के मामले में फरार आरोपी संजय कंजर (26) और मिड्डू उर्फ राकेश उर्फ साहिल कंजर (25) दोनों निवासी ग्राम मुदरिया थाना व्यौहारी जिला शहडोल की चल-अचल संपत्ति की कुर्की के लिए धारा- 82 के तहत माननीय न्यायालय की ओर से जारी उद्घोषणा आरोपियों के निवास स्थान व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया गया।

विज्ञापन


बताते चलें, मामले में आरोपियों की ओर से आवेदक की स्कूटी की डिक्की तोड़कर पांच लाख रुपये की चोरी की गई थी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में घटना दिनांक से आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। साथ पुलिस द्वारा बारीक से बारीक जानकारी एकत्रित कर आरोपियों की पतारसी की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर माननीय न्यायालय द्वारा धारा- 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा जारी कराया गया। आरोपियों के शीघ्र थाना पाली अथवा न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने की स्थिति में चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed