{"_id":"64cfdfb9c025c9c374071de7","slug":"umaria-case-registered-against-the-five-accused-who-put-their-car-in-front-of-the-bus-and-assaulted-them-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बस के सामने गाड़ी लगाकर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले पांचों आरोपियों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बस के सामने गाड़ी लगाकर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले पांचों आरोपियों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 11:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:35 PM IST
सार
नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बस के सामने गाड़ी अड़ाकर पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बस के सामने गाड़ी अड़ाकर पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 17 पी 1063 मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र साथियों को लेकर भोपाल से शहडोल की तरफ जा रही थी तभी थाना नौरोजाबाद क्षेत्र के यूपी ढाबा के पास शाम करीब 6:00 बजे डस्टर गाड़ी (सीजी 10 भी 9963) में सवार कुछ लोगों ने गाड़ी को उसके सामने लगा दिया एवं बस ड्राइवर संदीप कुमार मिश्रा को रोककर पैसे की मांग करने लगे। जब पैसे नहीं दिए गए तो मारपीट भी की गई। मारपीट करने वालों की पहचान रुबाब खान, चिंटू भंवरा, नंदू उर्फ रोशन दहिया, उमेश सिंह गौड़, व एक अन्य के रूप में की गई। मामले की शिकायत थाना में की गई।
शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 294, 323, 327, 341, 506, 34, 353 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 1 चिंटू भंवरा अभी फरार है।