फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wildlife experts had gone to catch snakes and found a unique Indian painted frog

Ujjain News: सांप पकड़ने गए वन्य जीव विशेषज्ञ को मिला दुर्लभ इंडियन पेंटेड फ्रॉग; क्यों खास है यह प्रजाति?

Thu, 24 Oct 2024 08:13 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 08:13 AM IST
सार

वन्य जीव विशेषज्ञ विवेक पगारे ने बताया कि इंडियन पेंटेड मेंढक अधिक वर्षा वाले दक्षिणी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह मालवा में नहीं मिलता है। हालांकि, मध्य प्रदेश के रीवा में इसे देखा गया है। उज्जैन में यह पहली बार पाया गया है।

विज्ञापन
Wildlife experts had gone to catch snakes and found a unique Indian painted frog
इंडियन पेंटेड फ्रॉग

विस्तार

वन्य जीव विशेषज्ञ विवेक पगारे वन मंडल क्वार्टर में सांप पकड़ने गए, वे सांप को निकाल रहे थे। इस  दौरान उन्हें इंडियन पेंटेड फ्रॉग मिला। बताया जाता है कि यह मेंढक मालवा क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखा गया था। यह पहली बार है जब इस प्रजाति का मेंढक यहां मिला है। इसकी सूचना तुरंत उज्जैन वन मंडल अधिकारी को दी गई, जिसके बाद इस मेंढक को वन विभाग की नर्सरी में छोड़ दिया गया। उज्जैन में मिले इस दुर्लभ मेंढक को इंडियन पेंटेड या श्रीलंका फ्रॉग के नाम से पहचाने जाता है। इसे वन मंडल अधिकारियों के घर के बाहर से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


वन्य जीव विशेषज्ञ विवेक पगारे ने बताया कि इंडियन पेंटेड मेंढक अधिक वर्षा वाले दक्षिणी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह मालवा में नहीं मिलता है। हालांकि, मध्य प्रदेश के रीवा में इसे देखा गया है। उज्जैन में यह पहली बार पाया गया है। यह मेंढक जमीन में गड्ढा करके रहता है, केवल हवा और पानी की अच्छी स्थिति वाले क्षेत्रों में ही पाया जाता है। यह दुर्लभ मेंढक कान्हा किसली और सतपुड़ा के जंगलों में पाया जाता है। दक्षिण भारत में भी यह रेन फॉरेस्ट में अधिकतर देखा जाता है।
विज्ञापन


माइक्रोहिलिडे परिवार का हिस्सा इंडियन पेंटेड मेंढक
इंडियन पेंटेड मेंढक का वैज्ञानिक नाम यूपेरोडोन टैप्रोबैनिकस है। यह संकीर्ण मुंह वाले मेंढक की एक प्रजाति है जो माइक्रोहिलिडे परिवार का हिस्सा है। इसे श्रीलंकाई बुलफ्रॉग, श्रीलंकाई चित्रित मेंढक, श्रीलंकाई कलौला, सीलोन कलौला, भारतीय चित्रित मेंढक या चित्रित गोलाकार मेंढक के रूप में भी जाना जाता है। यह मेंढक श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, दक्षिणी और पूर्वी भारत में पाया जाता है। शहर में मिले इस मेंढक ने क्षेत्र के वन्यजीव विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें तस्वीरें...
 

सांप पकड़ने गए थे वन्य जीव विशेषज्ञ मिल गया अनोखा इंडियन पेंटेड फ्रॉग...

 

सांप पकड़ने गए थे वन्य जीव विशेषज्ञ मिल गया अनोखा इंडियन पेंटेड फ्रॉग...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed