फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Unique event organized in Ujjain, Shraddha Tarpan performed at Ramghat to provide salvation to 5000 cows.

MP News: उज्जैन में हुआ अनोखा आयोजन, रामघाट पर 5000 गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण

Thu, 12 Oct 2023 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

उज्जैन के रामघाट पर गुरुवार को एक संत ने उनके आश्रम में अब तक मृत गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया। इसमें बटुकों ने मंत्रोच्चार किया और खुद संत ने 5000 गायों का श्राद्ध कर तर्पण किया।

विज्ञापन
Unique event organized in Ujjain, Shraddha Tarpan performed at Ramghat to provide salvation to 5000 cows.
उज्जैन के रामघाट पर पांच हजार गांयों का तर्पण किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। सभी अपने पितरों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध में तर्पण कर रहे हैं, लेकिन गुरुवार को उज्जैन के रामघाट पर एक संत ने उनके आश्रम में अब तक मृत गायों को मोक्ष प्रदान करने के लिए श्राद्ध तर्पण का आयोजन किया। इसमें बटुकों ने मंत्रोच्चार किया और खुद संत ने 5000 गायों का श्राद्ध कर तर्पण किया।
विज्ञापन


आज सुबह रामघाट पर शिप्रा गंगा माता मंदिर के सामने बामोरा के संत तेजू बाबा के सान्निध्य में तर्पण किया गया। उनके आश्रम की कुबेर राज्य संस्था में गाय पाली जाती हैं, यहां अब तक जितनी भी गायों की मौत हुई है उनका तर्पण किया गया। संत तेजू बाबा ने बताया हमारे यहां अब तक लगभग 5000 गायों का हम अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इन सब गायों के मोक्ष के लिए आज हमने बटुकों के साथ तर्पण पिंडदान कराया ताकि गायों को भगवान विष्णु मोक्ष प्रदान करें। तर्पण पिंडदान का काम पं. अजय गुरु साइकिल वाला पंडा ने कराया। इस अवसर पर अजय गुरु जोशी कुंड वाला पंडा तथा रामघाट के तीर्थ पुरोहित बड़ी संख्या में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में इस बार के श्राद्ध पक्ष में अनोखे प्रकार से श्राद्ध किए जा रहे हैं। पिछले दिनों गायत्री मंदिर में महिला पुरोहितों द्वारा श्राद्ध तर्पण कराया गया, वहीं आज गाय का श्राद्ध तर्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed