फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Unhel bandh against cow slaughter in Ujjain not a single market opened police force is deployed for security

Ujjain: गोहत्या के खिलाफ उन्हेल बंद, एक भी बाजार नहीं खुला, पूरे नगर में सन्नाटा पसरा रहा

Mon, 27 Feb 2023 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Feb 2023 05:16 PM IST
सार

उन्हेल के गांव करनावद के जंगल में 17 फरवरी को गोवंश के अवशेष मिले थे। उसे लेकर ही सोमवार को उन्हेल बंद रखा गया। इस दौरान नगर में बंद का असर देखने को मिला। बाजार बंद रहे और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
Unhel bandh against cow slaughter in Ujjain not a single market opened police force is deployed for security
बंद के दौरान उन्हेल नगर की सुनसान सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में करनावद में हुई गोहत्या के खिलाफ सोमवार को उन्हेल बंद रखा गया। बंद के तहत पूरा नगर बंद रहा। सुबह से एक भी बाजार नहीं खुले और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस बंद के लिए राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग भारत ने आह्वाहन किया था। गोरक्षा विभाग और अन्य हिंदूवादी संगठन ने मांग की है कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाए। साथ ही उनके मकानों को भी तोड़ा जाए।

विज्ञापन


दरअसल, गांव करनावद के जंगल में 17 फरवरी को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहा तैनात
जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर उन्हेल कस्बे के गांव में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, रासुका लगाने और मकानों को तोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को उन्हेल बंद रखा गया। बंद का आह्वान राष्ट्रीय गोरक्षा विभाग भारत की ओर से किया गया था। बंद को देखते हुए नगर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हेल बंद के तहत सोमवार को पूरा नगर बंद रहा। सुबह से एक भी बाजार नहीं खुले और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बंद को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी सुरक्षा बल के साथ अलग-अलग स्थान पर तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed