फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Wrestler Saurav Gurjar reached Mahakal temple, said - People should know Sanatan

Ujjain: महाकाल के दर पर रेसलर सौरव गुर्जर, बोले- लोग सनातन को जाने इसलिए रिंग में रुद्राक्ष पहनकर उतरता हूं

Thu, 14 Sep 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 08:53 AM IST
सार

Ujjain Mahakal: अभिनेता और रेसलर सौरव गुर्जर गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे। वे बाबा महाकाल की सुबह होने वाली दिव्य भस्मारती में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Ujjain: Wrestler Saurav Gurjar reached Mahakal temple, said - People should know Sanatan
बाबा महाकाल के दर पर रेसलर सौरव गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार वीआईपी श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। कल (बुधवार) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, जिनके बाद आज (गुरुवार) सुबह भस्म आरती में अभिनेता और रेसलर सौरव गुर्जर शामिल हुए, जिन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर सुबह होने वाली दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद सौरव गुर्जर ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन किया और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। तिलक लगवाया और आशीर्वाद स्वरूप पंछा भी धारण किया। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के बाद अपने मीडिया से सौरव गुर्जर ने कहा कि मुझे महाभारत में भीम और WWE में रेसलर के रूप में देखा होगा। अमेरिका से आकर मुझे बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा जागृत हुई और मैं यहां आ गया। सौरव ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन के बारे में मुझे कितनी प्रसन्नता हुई है मैं इस भावना को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। महाकाल मंदिर में व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ मिल रहा है। मैं तो बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन कर धन्य हो गया हूं। बाबा महाकाल मुझे बार-बार बुलाए और मैं यहां आऊं यही मेरी बाबा महाकाल से विनती है। बाबा महाकाल से की गई कामना के बारे में सौरव ने बताया कि पूरे भारत के लिए बाबा महाकाल से कामना की है क्योंकि मैं अमेरिका और पूरे विश्व में भारत को प्रेजेंट करता हूं। देश के लिए मैंने बाबा महाकाल से यही कामना की है कि वह सुख शांति बनाए रखें हम सबको खुश रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय मे पूरी दुनिया सनातन को मानेगी
अभिनेता और रेसलर सौरव गुर्जर ने कहा की इंटरनेशनल रिंग में भी हम रुद्राक्ष पहन कर जाते हैं, जिसका उद्देश्य यही है कि सभी लोग हमारे सनातन को जाने जिसके लिए हमारी पूरी कोशिश रहती है। आने वाले समय में भी पूरी दुनिया सनातन को मानेगी और सनातन आगे बढ़ेगा और ऐसे ही बढ़ता रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed