फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Time keeper of Industrial Development Corporation office arrested for taking bribe of Rs 25000

Ujjain: औद्योगिक विकास निगम कार्यालय का टाइम कीपर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इस एवज में मांगी घूस

Sat, 25 Mar 2023 08:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 08:43 AM IST
सार

Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में औद्योगिक विकास निगम कार्यालय का टाइम कीपर 25 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। शिकायत के बाद सिर्फ 12 घंटे में ही लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Ujjain Time keeper of Industrial Development Corporation office arrested for taking bribe of Rs 25000
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आरएस राठौर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आवेदक सुशील सेठी निवासी इंदौर की ओर से 24 मार्च को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई थी। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मक्सी कार्यालय में पदस्थ टाइम कीपर आरएस राठौड़ द्वारा उन्हें उद्योग के लिए आवंटित प्लॉट बेचने में अड़चन पहुंचाई जा रही थी।

विज्ञापन


सुशील सेठी ने बताया था, मेरे द्वारा अपनी पत्नी के नाम साल 2020 में 11 हजार वर्ग फीट का प्लॉट क्रमांक 80 उद्योग लगाने के लिए आवंटित कराया गया था। कोरोना के कारण उद्योग नहीं लगा पाया तो उसे बेचने का प्लान किया। प्लॉट का अतिक्रमण हटाने और आवंटन निरस्त करने संबंधी नोटिस को फाइल कराने एवं प्लाट बिक्री में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग टाइम कीपर राठौर ने की। इस पर गोपनीय रूप से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन


आवेदक को और बातचीत करने मक्सी भेजा गया तो बातचीत में राठौर 25 हजार रुपये अभी और बाकी राशि बाद में लेने के लिए सहमत हो गया। टाइम कीपर राठौर द्वारा इंदौर रोड स्थित व्यंकटेश धर्म कांटे पर रिश्वत की राशि लेकर आवेदक को बुलाया गया। वहां पर तैनात लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने टाइम कीपर राठौर को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed