फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Thieves took away the goods by breaking the lock of the container

Ujjain: कंटेनर का ताला तोड़कर माल ले उड़े चोर, दवाइयां लेकर बैंगलोर से जयपुर जा रहा था कंटेनर

Sun, 14 May 2023 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 11:05 PM IST
सार

नजरपुर से घोंसला के बीच अज्ञात बदमाशों ने कंटेनर का ताला तोड़कर उसमें रखे दवाओं से भरे कार्टन चोरी कर लिए। इसकी रिपोर्ट घट्टिया थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Ujjain: Thieves took away the goods by breaking the lock of the container
उज्जैन में इस कंटेनर का ताला तोड़कर दवाइयों के बक्से चुरा लिए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंगलोर से दवाओं के कार्टून भरकर जयपुर जा रहे कंटेनर का नजरपुर से घोंसला के बीच अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ डाला और आठ कार्टन बक्से चोरी कर लिए। इसकी रिपोर्ट घट्टिया थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कंटेनर क्रमांक आरजे 14 जीपी 3140 के चालक बाबूलाल पिता गोकुल गुर्जर निवासी संदीला मेनवास जिला टोंक राजस्थान की रिपोर्ट पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाबूलाल ने बताया कि वह बैंगलोर से दवाओं के कार्टन कंटेनर में भरकर जयपुर जा रहा था। तभी नजरपुर से घोंसला के बीच अज्ञात बदमाशों ने कंटेनर का ताला तोड़कर उसमें रखे दवाओं से भरे कार्टन चोरी कर लिए। आगर रोड स्थित बालाजी ढाबा से घोंसला के बीच हुई चोरी की जानकारी ड्राइवर को घोंसला के पुराने टोलनाके के पास मिली, जिसकी शिकायत लेकर ड्राइवर थाने पहुंचा। बाबूलाल ने बताया कि चोरी गई दवाओं की कीमत पता नहीं चली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed