{"_id":"64313cd288c99254cd099d04","slug":"ujjain-raod-accident-maternal-uncle-nephew-died-in-a-road-accident-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Raod Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, रामवासा चौकी के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Raod Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, रामवासा चौकी के पास हुआ हादसा
Sat, 08 Apr 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:37 PM IST
सार
Ujjain Raod Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई। यह हादसा रामवासा चौकी के समीप शुक्रवार शाम को हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में शुक्रवार शाम को इंदौर रोड पर ग्राम रामवासा चौकी के समीप तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दौरान चालक कूदकर फरार हो गया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर शव बरामद कर उनका पोस्टमॉर्टम करा लिया है। अभी तक फरार कार चालक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करोहन निवासी तेजाराम पिता हीरालाल मालवीय अपने 14 साल के भांजे मनीष पिता रामचंद्र को लेकर इंदौर रोड स्थित ग्राम रामवासा के समीप पंप पर पेट्रोल भराने आया था। पेट्रोल भराने के बाद वे अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रामवासा चौकी के समीप सामने से तेज गति से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। इस दौरान कार रोड के पास गड्ढे में गिर गई और चालक भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कार के चालक का पता नहीं चला है तथा उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
