फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain police took strict action after the viral video of PCC chief Jeetu Patwari

Ujjain News: जिले की सीमाओं पर लगी शराब दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Tue, 15 Apr 2025 08:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सीमाओं के पास स्थित शराब की दुकानों के कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का ये कदम उज्जैन में शराबबंदी को पूरी तरह से लागू करने की दिशा में है। इसके पहले उज्जैन में अवैध रुप से शराब बिकने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Ujjain police took strict action after the viral video of PCC chief Jeetu Patwari
उज्जैन पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही।

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने जिले की सीमा से लगी शराब दुकानों के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। साथ ही करीब 24 लोगों को पकड़ा है।  पुलिस को काफी समय से शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इस पूरे मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शराब बंदी लागू होने के बाद कई जगह  जाम लगने की शिकायत मिल रही थी।  इन शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग को पहले ही अवगत करवाया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


दरअसल, जिले की सीमाओं से लगी शराब की दुकानों के बाहर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। दुकानों पर कार्रवाई करने के बाद शराब दुकानों के ठेकेदारों को व्यवस्था करने के लिए बोला गया है। जिससे आवागमन अवरुद्ध न हो। अगर, इसके बावजूद भी निर्देशों का पालन नहीं होता है तो जिम्मेदार अधिकारी, ठेकेदार और उनके कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन के पास खुलेआम शराब पीने का पटवारी ने बनाया वीडियो, बोले-शराबबंदी नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा

उज्जैन पुलिस का काम नगर की सीमा में शराबबंदी के नियमों का पालन कराना है। शहर की सीमा पर जो भी शराब की दुकानें संचालित हो रही है। वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करवाने का काम आबकारी विभाग का है।पुलिस  थाना नागझिरी में कार्रवाई  करते हुए ग्राम करोंदिया शराब दुकान के कुल 4 व्यक्तियों को थाना लाया गया। वहीं  थाना चिमनगंज द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम चक कमेड शराब दुकान से कुल 06 व्यक्तियों को थाना लाया गया। इसके बाद यही कार्रवाई  थाना नानाखेडा में भी हुई। 

ये भी पढ़ें: मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी

थाना चिंतामण द्वारा कार्यवाही करते हुये ग्राम चिंतामण जवासिया स्थित शराब दुकान से कुल 5 शराब दुकान कर्मचारियो को थाना लाया गया । इसके पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राजस्थान जाते समय उज्जैन के आगर रोड स्थित अहमदनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उन्होंने शराब की दुकान के बाहर लगभग 1500 लोगों के होने का दावा करने के साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि नगरीय सीमा के समाप्त होते ही आखिर शराब की यह दुकान कैसे लगाई गई हैं। धार्मिक नगरी में शराबबंदी लोगों के साथ छलावा है। इस प्रकार की शराबबंदी से तो लोगों को काफी परेशानी झेलने के साथ ही महंगी शराब खरीद रहे हैं। माना जा रहा है कि जीतू पटवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस प्रशासन ने  कार्रवाई  की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed