{"_id":"67fe3e9a434d4d3ae40975db","slug":"bhopal-patwari-made-a-video-of-drinking-alcohol-openly-near-ujjain-said-it-is-not-a-liquor-ban-but-cheating-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: उज्जैन के पास खुलेआम शराब पीने का पटवारी ने बनाया वीडियो, बोले-शराबबंदी नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: उज्जैन के पास खुलेआम शराब पीने का पटवारी ने बनाया वीडियो, बोले-शराबबंदी नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा
Tue, 15 Apr 2025 04:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:42 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन के पास खुलेआम शराब पी रहे लोगों की भीड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जीतू पटवारी ने शराब के रेट पर सवाल उठाते हुए कहा कि 80 का क्वार्टर 120 में बेच रहे हैं। यानी लूट मची हुई है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन के पास खुलेआम शराब पी रहे लोगों की भीड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जीतू का कहना है कि इस शराब दुकान का बोर्ड पिपलाई गांव के नाम से लगा है, असल में ये गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर, उज्जैन नगर सीमा समाप्त होते ही आगर रोड पर संचालित हो रही है। जीतू पटवारी ने शराब के रेट पर सवाल उठाते हुए कहा कि 80 का क्वार्टर 120 में बेच रहे हैं। यानी लूट मची हुई है। दुकान पर कुछ रेट छपे हैं, लेकिन वसूली कुछ और हो रही है।जीतू पटवारी सोमवार को उज्जैन से राजस्थान जा रहे थे, तभी आगर रोड पर खिलचीपुर के पास अहमदनगर में लगी शराब दुकान का वीडियो बनाया।
डेढ़ हजार लोग खुलेआम पी रहे शराब
जीतू पटवारी ने मौके पर वीडियो बनाते हुए कहा कि यहां न केवल दुकान अवैध रूप से संचालित हो रही है, बल्कि सैकड़ों लोग सड़क किनारे बैठकर खुलेआम शराब पी रहे हैं। कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। यह शराबबंदी नहीं, बल्कि जनता के साथ धोखा है। उन्होंने दावा किया कि यहां करीब 1500 लोग एक साथ खुलेआम शराब पी रहे हैं और यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-दिग्विजय ने PM मोदी को कहा गोडसे विचारधारा के व्यक्ति, रामदेव बाबा पर FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे
धार्मिक नगरी की सीमा से शिफ्ट क्यों नहीं किया
जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि जब धार्मिक नगरी में शराबबंदी लागू है, तो फिर इसकी सीमा के ठीक बाहर शराब दुकान खोलना किस नीति का हिस्सा है? शराबबंदी सिर्फ दिखावा है। जब उज्जैन जैसी धार्मिक नगरी में शराबबंदी लागू की गई है, तो फिर प्रशासन ने शराब दुकानों को शहर की सीमा से लगते इलाकों में शिफ्ट क्यों कर दिया?
यह भी पढ़ें-दिग्विजय के बयान पर मंत्री सारंग का पलटवार, बोले-हिंदू त्यौहारों से आपत्ति है तो पाकिस्तान चले जाएं
वीडियो के बाद उज्जैन के चारों तरफ कार्रवाई
शराब दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन एसपी ने शहर की चारों दिशाओं की सीमा से लगी शराब दुकानों के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बांड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अलग-अलग थानों की टीम ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ लिया और उन्हें समझाइश भी दी है कि यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। लोगों को खुले में शराब पीने नहीं देंगे।