फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain On the point of setting up a scrap shop the brothers clashed

Ujjain: कबाड़ी की दुकान लगाने की बात पर भाइयों में चले लट्ठ, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

Wed, 04 Jan 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 05:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कबाड़ी की दुकान लगाने की बात पर दो भाई आपस में लड़ पड़े। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Ujjain On the point of setting up a scrap shop the brothers clashed
भाइयों में चले लट्ठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में पाडल्या रोड शीतला माता चौक पर दो भाइयों में चल रही गाली-गलौज ने मारपीट का रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों के बीच आपस में जमकर लट्टबाजी हुई। क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से इस लट्ठबाजी से लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट में दोनों पक्षों को चोंटे आई हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


संतोष पिता मांगीलाल राठौर और मुकेश पिता मांगीलाल राठौर भाई हैं। दोनों के बीच कबाड़ी की दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संतोष और मुकेश के बीच गाली-गलौज चल रही थी। इसी बीच बीच-बचाव के लिए मुकेश का बेटा लट्ठ लेकर आ गया तो दूसरे पक्ष के संतोष की तरफ से भी लट्ठ निकल गए। देखते ही देखते दोनों में लट्टबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन


घटना में संतोष के सिर में, मुकेश की अंगुली, मां कलाबाई के कंधे और संतोष के बेटे गौतम के पैर में चोट आई। इसी बीच यहां से गुजर रहे दोनों पुलिसकर्मी विनोद और प्रदीप ने पहुंचकर बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। मंडी पुलिस के अनुसार, संतोष की शिकायत पर मुकेश, इसका लड़का नितिन, जितिन और मां कलाबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह कलाबाई की शिकायत पर संतोष और बेटे गौतम पर धारा-323, 294, 506 और 34 में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed