फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain youth created ruckus lay in front of bus caused a jam when he did not move driver beat him up

Ujjain News: युवक ने मचाया उत्पात...बस के आगे लेटा, जाम लगवाया, नहीं हटा तो ड्राइवर ने कर दी पिटाई

Sat, 06 Jul 2024 08:38 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 08:38 AM IST
सार

दो दिन पहले एक युवक ने आगर रोड पर जमकर उत्पात मचाया। वह बस के आगे लेट गया और वाहनों को निकलने में परेशानी पैदा करने लगा। स्थिति कुछ ऐसी बनी की इसके कारण सड़क पर जाम भी लग गया।

विज्ञापन
Ujjain youth created ruckus lay in front of bus caused a jam when he did not move driver beat him up
बस के सामने बैठकर युवक ने कुछ ऐसे मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में दो दिन पहले एक युवक ने आगर रोड पर जमकर उत्पात मचाया। वह बस के आगे लेट गया और वाहनों को निकलने में परेशानी पैदा करने लगा। स्थिति कुछ ऐसी बनी की इसके कारण सड़क पर जाम भी लग गया।

विज्ञापन


आगर रोड पर दोपहर के समय एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने यहां से गुजर रही नगर निगम की बस को रोका और पहले तो वह बस में चढ़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन बाद में जब उसे बस में नहीं बैठने दिया गया तो वह बस के सामने लेट गया और बस को यहां से निकलने में ही परेशानी पैदा करने लगा। जब लोगों ने उसे बस के सामने से हटाने और इस दौरान लगे जाम को खुलवाने की कोशिश की तो वह बमुश्किल नगर निगम की बस के सामने से हटा। लेकिन कुछ ही देर में वह एक अन्य भाटी बस के सामने जाकर फिर पहले की तरह ही उत्पात मचाने लगा।
विज्ञापन


बस के सामने युवक के खड़े होने से पहले तो ड्राइवर और क्लीनर ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो फिर दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई भी कर डाली। यह पूरा मामला देवासगेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण यह मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कौन, नहीं लगी इसकी जानकारी
बताया जाता है कि मामले की सूचना देवासगेट थाना पुलिस को तो दी गई थी। लेकिन जब पुलिस से इस बारे में जानकारी चाही गई तो संबंधित जिम्मेदार यह नहीं बता पाए कि युवक नशा करने का आदी था या फिर विक्षिप्त वह बसों को रोककर उत्पात क्यों मचा रहा था। इस बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed