फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Prepaid booth system started arbitrary fare and misbehavior with passengers will be curbed

Ujjain News: प्रीपेड बूथ व्यवस्था शुरू, यात्रियों से मनमानी किराया और दुर्व्यवहार पर लगेगा अंकुश

Mon, 20 May 2024 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 May 2024 04:10 PM IST
सार

बाबा महाकाल नगरी उज्जैन में प्रीपेड बूथ व्यवस्था शुरू हो गई है। अब यात्रियों से मनमानी किराया और दुर्व्यवहार पर अंकुश लग सकेगा।

विज्ञापन
Ujjain News Prepaid booth system started arbitrary fare and misbehavior with passengers will be curbed
प्रीपेड बूथ व्यवस्था का उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सार्थक पहल की हैं। इसमें ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से वाजिब किराया ही लिया जाए। इसके लिए तीन प्रीपेड बूथ शुरू किए गए हैं। रेलवे स्टेशन उज्जैन के बाहर दो और एक प्रीपेड बूथ महाकाल मंदिर के निर्गम गेट के पास स्थापित किया गया है। जहां से यात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए निर्धारित दर अनुसार ऑटो की बुकिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित प्रीपेड बूथ और मालगोदाम के पास बने प्रीपेड बूथ का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक यातायात पुलिस दिलीप सिंह परिहार, अध्यक्ष ऑटो रिक्शा संघ नंद किशोर सोलंकी सहित ऑटो चालक उपस्थित रहे। ऑटो रिक्शा संचालक संघ द्वारा प्रशासन की इस पहल के लिए कलेक्टर एसपी को पुष्पगुच्छ और पुष्प वर्षा से स्वागत किया और पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन




प्रीपेड बूथ पर होगी बुकिंग
बताया जाता है कि रसीद काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रीपेड बूथ पर तैनात रहेंगे। यात्री को यहां से बुकिंग करनी होगी। प्रीपेड बूथ पर ही किराया सूची लगाई गई है। इस हिसाब से ही रसीद पर किराया लिखा जाएगा और रसीद यात्री को दे दी जाएगी। यहीं किराये के रुपये भी जमा कर दिए जाएंगे। जब यात्री गंतव्य तक पहुंच जाएगा तो रसीद ऑटो चालक को देनी होगी, इसे काउंटर पर जमा करने के बाद चालक को भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किलोमीटर पर प्रति व्यक्ति 10 रुपये, अधिक दूरी पर 20 रुपये का भुगतान
बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा वाहन का प्रथम तीन किलोमीटर पर प्रति व्यक्ति 10 रुपये और इसके बाद तीन किलोमीटर से अधिक यात्रा पर प्रति व्यक्ति 20 रुपये किराया देय होगा। साथ ही ऑटो वाहनों का भी नगर के प्रमुख स्थान के निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट चस्पा की गई है।


पुलिस अधीक्षक ने काटी पहली टिकट
प्रीपेड बूथ के शुभारंभ के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पहली टिकट काटी। उन्होंने उत्तर प्रदेश से आए यात्री प्रेम विश्वकर्मा को श्री महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए टिकट दी। इसके पश्चात यात्री प्रेम अपने ऑटो चालक मुकेश जायसवाल के साथ महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed