फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Dispute between devotees from Andhra Pradesh and Mumbai in Mahakal temple

Ujjain News: महाकाल मंदिर में आंध्रप्रदेश और मुंबई के श्रद्धालुओं के बीच विवाद, गर्भवती पत्नी को धक्का लगा था

Sat, 04 May 2024 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 May 2024 03:22 PM IST
सार

बाबा महाकाल मंदिर में आंध्रप्रदेश और मुंबई के श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गर्भवती पत्नी को धक्का लगने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे।

विज्ञापन
Ujjain News Dispute between devotees from Andhra Pradesh and Mumbai in Mahakal temple
महाकाल मंदिर में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में धक्का लगने की बात को लेकर मुंबई और आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। इससे आंध्र प्रदेश से आया दर्शनार्थी घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मारपीट करने वाले श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मियों ने थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से आए श्रद्धालु की गर्भवती पत्नी को धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह महाकाल मंदिर के परिसर में बाहर से आए श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया, जिसमें मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्र प्रदेश से आए दर्शनार्थी का सिर फोड़ दिया, जिससे उसके दाईं आंख के पास चोट आई है और शर्ट का ऊपरी हिस्सा खून से भीग गया। इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों का विवाद सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन इस घटना में आंध्र प्रदेश के घायल भक्त को अस्पताल ले जाया गया और आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश के भक्त रघुराज (47) और मुंबई से आए एक भक्त के बीच विवाद हो गया। भीड़ के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। रघुराज ने बताया गया कि महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने हम दर्शन कर रहे थे। तभी मुंबई से आए कपल को धक्का लग गया। उन्होंने मारपीट कर दी। उनके मुंह से खून निकलने लगा। मुंबई से आए भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती है। लगातार उन्हें धक्का लग रहा था। हमने मना भी किया, लेकिन वे गलत बोलने लगे और विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने नहीं की शिकायत
सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट करने वाले मुंबई के श्रद्धालु को पकड़ लिया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी गर्भवती है तथा उसे बार-बार भीड़ में धक्का लग रहा था। कई बार मना करने के बाद भी लोग नहीं माने थे। इस पर विवाद हुआ। आरोपित श्रद्धालु को थाने भेजा गया है। वहीं, उपचार के लिए घायल श्रद्धालु को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल व्यक्ति ने शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed