फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain mahakal garbh grah darshan timing devotees may spent one hour more near lord shiva check details

Ujjain: अब एक घंटा ज्यादा होंगे महाकाल के दर्शन, गर्भगृह में कब से कब तक कर सकेंगे प्रवेश, जानें सब कुछ

Sat, 04 Feb 2023 01:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अब आम श्रद्धालु एक घंटे अधिक दर्शन कर पाएंगे। सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन यह दर्शन दोपहर 12:30 से 4:30 तक गर्भगृह में जाकर होंगे।
 

विज्ञापन
Ujjain mahakal garbh grah darshan timing devotees may spent one hour more near lord shiva check details
एक घंटा ज्यादा होंगे महाकाल के दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकालेश्वर आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। अब वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक घंटा ज्यादा दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, कलेक्टर ने महाकाल मंदिर दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की और उसके बाद गर्भगृह का समय एक घंटा बढ़ा दिया। अब भक्त दोपहर एक से चार बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक गर्भगृह में जाकर दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उज्जैन नवागत कलेक्टर एवं महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने महाकालेश्वर मंदिर जाकर महाकालेश्वर प्रशासक संदीप सोनी और अधिकारियों के साथ दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महाकालेश्वर प्रशासक को निर्देशित किया कि मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सामान्य श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में जाकर दर्शन के लिए जो समय निर्धारित किया गया है, उसमें एक घंटे की वृद्धि की जाए। निर्देश के मुताबिक, अब चार दिवस में सामान्य दर्शनार्थियों को दोपहर एक से चार बजे के स्थान पर दोपहर 12:30 से 4:30 तक गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासक तत्काल ले सकेंगे यह निर्णय...
कलेक्टर ने साथ ही प्रशासक को यह निर्देश भी दिए हैं कि अन्य दिवस में यदि श्रद्धालुओं की संख्या कम होती है तो वे परिस्थिति अनुसार शाम को भी गर्भगृह में प्रवेश देने के लिए तत्काल निर्णय ले सकते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि दर्शन व्यवस्था में सामान्य दर्शनार्थियों की सुविधा को सर्वोपरि रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू...
उज्जैन में महाकाल के मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है, जिन लोगों को शीघ्र दर्शन करने हैं, उन्हें 250 रुपये का ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। इसके तहत कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़कर शीघ्र दर्शन करने वालों के लिए भस्म आरती की तर्ज पर 250 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट ऑनलाइन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed