{"_id":"63bea22f6213f20eaf79af44","slug":"ujjain-heavy-collision-between-car-and-bike-bardana-merchant-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बारदाना व्यापारी की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कार और बाइक में जोरदार टक्कर, बारदाना व्यापारी की मौत, चालक फरार
Wed, 11 Jan 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार बारदाना व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में विजयागंज मंडी के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार बारदाना व्यापारी की मौत हो गई। वह उज्जैन से अपने घर कायथा जा रहा था, तभी यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
कायथा थाना पुलिस ने बताया कि कायथा के समीप ग्राम लिम्बोदा निवासी ओमप्रकाश पिता रामलाल उम्र 32 साल बारदाना व्यापारी था। वह अपनी बाइक से काम के सिलसिले में उज्जैन आया था। मंगलवार रात नौ बजे वह उज्जैन से अपने घर लौट रहा था, जब वह मक्सीरोड पर ग्राम विजयागंज मंडी के समीप पहुंचा तो उसकी टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार चालक फरार...
दुर्घटना होते ही चालक कार को वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
