फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Congress's join hands campaign stuck in the appointment of in-charge, was to start on January 26

Ujjain: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रभारियों की नियुक्ति में अटका, 26 जनवरी को होना थी शुरुआत

Thu, 09 Feb 2023 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 06:11 PM IST
सार

उज्जैन में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पंद्रह दिन बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। यहां की कांग्रेस अभी तक प्रभारियों की नियुक्ति नहीं कर सकी है। अब 12 फरवरी से यात्रा निकालने की बात कही जा रही है।  

विज्ञापन
Ujjain: Congress's join hands campaign stuck in the appointment of in-charge, was to start on January 26
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने पत्रकारवार्ता में बताया कि अभियान 12 फरवरी से शुरू होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। इस अभियान के दौरान न सिर्फ केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन को बताया जाएगा बल्कि आमजन की ऐसी समस्याओ को लेकर भी आवाज बुलंद करने का प्रयास किया जाएगा जिससे कि आज हर वर्ग परेशान हैं। 
विज्ञापन


देशभर में वैसे तो इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी 2023 से हो चुकी है, लेकिन शहर जिला कांग्रेस कमेटी इस अभियान के प्रारंभ होने के 15 दिन बीतने के बावजूद भी उज्जैन में इसकी शुरुआत तक नहीं कर पाई है। इस यात्रा को लेकर 26 जनवरी के पूर्व ही विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी और वार्ड स्तर पर प्रभारियों को नियुक्त कर जोर शोर से इस यात्रा की शुरुआत की जाना थी, लेकिन आज दिनांक तक यात्रा के वार्ड स्तर के प्रभारियों की नियुक्ति है नहीं हो पाई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने पत्रकारवार्ता के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी है कि उज्जैन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 12 फरवरी 2023 से होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed