फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Those who kidnapped the girl were going to sell them, a woman was also included among the accused.

Ujjain News: युवती को अगवा करने वाले गिरफ्तार, उसे बेचने जा रहे थे, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

Sat, 02 Nov 2024 02:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

एसआई वास्कले ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार युवती को अगवा करने के बाद आरोपी उसका सौदा कर शादी करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलना चाहते थे। उन्होंने आगर-सुसनेर में कुछ स्थानों पर संपर्क किया, लेकिन युवती की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण किसी ने शादी के लिए सहमति नहीं दी, जिससे उन्हें वापस उज्जैन लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Those who kidnapped the girl were going to sell them, a woman was also included among the accused.
युवती को अगवा करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विस्तार

उज्जैन जिले में मानसिक रूप से बीमार एक युवती को अगवा कर बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र के देसाई नगर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती मानसिक रूप से बीमार है। वह घर से निकली थी और टावर तक पहुंच गई, जहां से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें युवती को टावर तक आते हुए देखा गया। टॉवर चौक पर लगे कैमरे में वह एक महिला और दो व्यक्तियों के साथ ई-रिक्शा में नानाखेड़ा तक जाती हुई दिखी। पुलिस ने ई-रिक्शा को ट्रेस किया और चालक जितेंद्र निवासी शिवसिटी से पूछताछ की। जितेंद्र ने बताया कि उसने युवती और तीनों लोगों को लौहार पट्टी में छोड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की और लौहार पट्टी के कैमरों में दिखे युवक गोविंद कुशवाह, निवासी ग्राम मदाना सरसलाई (वर्तमान निवासी लौहार पट्टी), को ट्रेस कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि युवती को मांगूबाई उर्फ पूजा परमार (40) और शंभुलाल पिता निर्भयलाल बमनावत (28) निवासी भीमाखेड़ा महिदपुर (वर्तमान निवासी लौहार पट्टी) के साथ आगर-सुसनेर ले जाया गया, जहां वे उसे बेचने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसआई पवन वास्कले ने बताया कि सूचना मिलते ही मांगूबाई और शंभुलाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई। दोनों की लोकेशन आगर से उज्जैन आते हुए पाई गई। इंदौर रोड के महावीर बाग के आसपास घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दो दिनों में मामला सुलझने पर तीनों के खिलाफ अपहरण और मानव दुर्व्यवहार की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। मांगूबाई को जेल भेजने के बाद शंभुलाल और गोविंद को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड खत्म होने पर उन्हें भी जेल भेज दिया गया।


युवती का सौदा कर शादी करवाना चाहते थे आरोपी
एसआई वास्कले ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार युवती को अगवा करने के बाद आरोपी उसका सौदा कर शादी करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलना चाहते थे। उन्होंने आगर-सुसनेर में कुछ स्थानों पर संपर्क किया, लेकिन युवती की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण किसी ने शादी के लिए सहमति नहीं दी, जिससे उन्हें वापस उज्जैन लौटना पड़ा। उल्लेखनीय है कि मांगूबाई और शंभुलाल लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed