फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The leg of the murder accused was broken in the police siege

Ujjain: पुलिस की घेराबंदी से भागने के प्रयास में टूटी हत्या के आरोपी की टांग, शराब की बात पर किया था मर्डर

Fri, 16 Aug 2024 11:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मृतक राहुल हार-फूल और प्रसादी की दुकान लगाता था, जबकि आरोपी जूस की दुकान लगाता है। दोनों महाकाल क्षेत्र में काम करते थे और एक-दूसरे से परिचित थे। दोनों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
The leg of the murder accused was broken in the police siege
पुलिस की घेराबंदी मे टूटी हत्या के आरोपी की टांग....शराब की बात पर हुई थी हत्या

विस्तार

 उज्जैन जिले में जयसिंहपुरा शराब दुकान में मंगलवार-बुधवार रात चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गुरुवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने भूखी माता मंदिर क्षेत्र में घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी में उसकी टांग टूट गई।

विज्ञापन


महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा स्थित शराब दुकान में रात 1.20 बजे जयसिंहपुरा निवासी राहुल पिता तेजूलाल सूर्यवंशी की सादिक पिता अब्दुल शकूर (40) निवासी केडी गेट ने बीयर की केन मांगने पर हुए मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। रात करीब 9.30-10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भूखी माता मंदिर क्षेत्र में क्षिप्रा नदी किनारे दिखाई दिया है।
विज्ञापन


सीएसपी ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी अजय वर्मा, एएसआई बलराम धीरोद, प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, मनीष यादव, राजपाल यादव, अनिल चौरषिया और भूपेन्द्र ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। भागने की कोशिश में गिरने से उसकी टांग टूट गई। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने परीक्षण के बाद उपचार के लिये भर्ती किया है। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मृतक राहुल हार-फूल और प्रसादी की दुकान लगाता था, जबकि आरोपी जूस की दुकान लगाता है। दोनों महाकाल क्षेत्र में काम करते थे और एक-दूसरे से परिचित थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 2 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मृतक 13 अपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका था। आरोपी सादिक की तलाश में एक पुलिस टीम लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed