{"_id":"65900fb469a5c967910b40a4","slug":"the-closed-gate-of-32nd-corps-located-at-police-line-was-opened-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कोरोना काल में बंद हुआ पुलिस लाइन स्थित 32वीं वाहिनी का गेट, 2 साल के बाद खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कोरोना काल में बंद हुआ पुलिस लाइन स्थित 32वीं वाहिनी का गेट, 2 साल के बाद खोला गया
Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
सार
Ujjain: देवास रोड स्थित पुलिस कॉलोनी के अंदर का एक गेट बंद होने के कारण स्कूल के 600 बच्चे 2 वर्ष से 4 किलोमीटर का चक्कर लगाकर स्कूल जा रहे थे, लेकिन काफी प्रयासों के बाद आज सुबह इस गेट को खोल दिया गया।
विज्ञापन
बंद गेट खोला गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन की देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में तीन स्कूल संचालित होते है। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर महाविद्यालय इन स्कूलों में नागझिरी, हामूखेड़ी और न्यू इंदिरा नगर क्षेत्र के 600 से अधिक बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। यह बच्चे पुलिस लाइन स्थित 32वीं बटालियन एएसएफ के गेट से होते हुए पुलिस लाइन स्थित स्कूल पर पहुंचते थे, लेकिन 2 वर्ष पहले कोरोना काल में इस गेट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
बच्चों को मिलेगी सुविधा
इसके बाद यह गेट नहीं खुला तो करीब 600 बच्चे 4 किलोमीटर का रास्ता तय कर स्कूल पहुंचते थे। बच्चों के परिजन और स्वयं छात्र-छात्राओं की मांग थी कि बटालियन द्वारा यह दरवाजा खोला जाए। काफी प्रयासों के बाद आज सुबह इस दरवाजे को खोला गया। पंडित द्वारा विधिवत पूजन पाठ करने के बाद दरवाजे को खोलकर आवागमन चालू किया गया। पुलिस लाइन के आर आई रणजीत सिंह राणा ने बताया कि बटालियन की अधिकारियों की सहमति से बंद दरवाजा खोला गया है, जिससे बच्चों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
