फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tarpan performed on Ujjain Shipra bank for peace of thousands of dead cows

Ujjain News: हजारों मृत गायों की आत्मशांति के लिए शिप्रा तट पर हुआ तर्पण, मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना भी की

Sun, 29 Sep 2024 10:47 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

उज्जैन में अनोखा तर्पण हुआ। मृत गायों को मोक्ष मिल सके, इस उद्देश्य से शिप्रा के तट पर तर्पण किया गया। साथ गायों के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
Tarpan performed on Ujjain Shipra bank for peace of thousands of dead cows
मृत गायों की आत्मशांति के लिए उज्जैन शिप्रा तट पर हुआ तर्पण

विस्तार

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा के नेतृत्व में हजारों मृत गायों की मोक्ष प्राप्ति के लिए उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण किया। संगठन द्वारा मृत गायों के अंतिम भूसंस्कार को लेकर बहुत ज्यादा रुचि दिखाई है।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हमारा संगठन ने गौ माता के किए जा रहे अनादर को देखकर ही यह निर्णय लिया है कि अब गौ माता का अनादर नहीं होने देंगे और जहां तक संगठन के अधिकारी व सदस्य जुड़े वह गांव गांव शहर शहर जाकर लोगों को प्रेरित करें कि गौ माता को माता के रूप में स्वीकार कर उनका अंतिम भूसंस्कार कर इस प्रकार उन्हें जंगल में फेंककर उनका अनादर ना करें। उनका सम्मान करें। उन्हें पूर्ण विधि विधान से विदा करें। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजूबाबा ने एवं उनकी पूरी टीम ने यह निर्णय लिया कि अब अब मध्यप्रदेश में कहीं पर भी गौ माता की मृत्यु हो जाने पर उन्हें जंगलों में फेंकने की बजाए उन्हें समाधि दी जाएगी। उन्हें सह सम्मान के साथ सनातन संस्कृति को ध्यान में रखकर अंतिम संस्कार का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष तेजूबाबा ने शिप्रा तट पर तर्पण कर गौ माता के मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की। 500 से अधिक बटुक ब्राह्मण व महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णनन्द गिरी महाराज, योगी विजयानन्द महाराज (बुलडोजर बाबा) संत नीलेशनंद महाराज, अभय यादव, गंभीर सिंह, ज्योतिष आचार्य, ईश्वर सिंह चावड़ा, शंकर सिंह चौहान, जीतू रघुवंशी, रवि मिरदावल, राधेश्याम मुक्ति, सुनील जाट, शेखर भमुरिया, गोपाल जाट, अरुण पटेल, रवि चौधरी, भरत कीर, पंकज सिसोदिया जानकारी रितिक सोनगरा शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed