फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain AICTE student induction program Dr. Musalgaonkar says problem of unemployment is not government-created

Ujjain News: AICTE स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में डॉ. मूसलगांवकर बोले- बेरोजगारी की समस्या शासन निर्मित नहीं

Wed, 11 Sep 2024 07:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

बेरोजगारी की समस्या शासन निर्मित नहीं है, उसके मूल में विद्यार्थी ही है। यह बात संस्कृत ज्योतिर्विज्ञान एवं वेद अध्ययनशाला के पूर्व अध्यक्ष एवं विक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजराजेश्वर शास्त्री मूसलगांवकर ने कही।

विज्ञापन
Ujjain AICTE student induction program Dr. Musalgaonkar says problem of unemployment is not government-created
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मूसलगांवकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी मूल उद्देश्यों से भटक रहा है। वह वैश्विक समस्याओं, चुनौतियों के समाधान हेतु स्वयं को अक्षम पा रहा है। बेरोजगारी की समस्या शासन निर्मित नहीं है। उसके मूल में विद्यार्थी ही है। क्योंकि विद्यार्थी येन केन प्रकारेण उपाधि प्राप्त करना ही अपना मुख्य उद्देश्य समझ रहा है।उपाधि के अनुरूप ज्ञान के अर्जन में वह प्रमादी है।

विज्ञापन


यह बात संस्कृत ज्योतिर विज्ञान एवं वेद अध्ययनशाला के पूर्व अध्यक्ष एवं विक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजराजेश्वर शास्त्री मूसलगांवकर ने इंजीनियरिंग कॉलेज में एआईसीटीई स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से व्यक्त किए। कार्यक्रम में बोलते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुसलगांवकर ने कहा कि विद्यार्थी का मतलब है जिज्ञासा, पिपासा। लेकिन आज का विद्यार्थी न तो जानना चाहता है और न ही उत्तरोत्तर ज्ञानार्जन की उसे प्यास है।
विज्ञापन


वह सांसारिक समस्याओं पर विजय प्राप्त करने में अक्षम है और जीवन को एक उदात्त दिशा की और ले जाने की चाह भी उसमें नहीं है। अपने व्याख्यान में उन्होंने प्रमुख वैदिक सिद्धांतों और प्राचीन अनुष्ठानों और उनके आधुनिक अनुप्रयोगों पर चर्चा की। उन्होंने व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया कि कैसे वैदिक ज्ञान छात्र के जीवन में संतुलन, शांति और स्पष्टता ला सकता है। कार्यक्रम का संयोजक DSW  प्रो. दिलीप कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed