फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha: 6 Women Enter Solar Warehouse, Break Damaged Panels and Steal Copper and Aluminium; Arrested

विदिशा: सोलर गोदाम में तार फेंसिंग पार कर घुसीं 6 महिलाएं,खराब प्लेटें तोड़कर चुराया कॉपर-एल्युमीनियम,गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 03:20 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

रंगई इलाके में सोलर एनर्जी गोदाम से खराब सोलर प्लेटों को तोड़कर एल्युमीनियम और कॉपर निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

विज्ञापन
Vidisha: 6 Women Enter Solar Warehouse, Break Damaged Panels and Steal Copper and Aluminium; Arrested
सीसीटीवी फुटेज में चोरी करती दिखीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा में सांची रोड स्थित रंगई इलाके में सोलर एनर्जी गोदाम से खराब सोलर प्लेटों को तोड़कर एल्युमीनियम और कॉपर निकालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाएं गोदाम की सुरक्षा के लिए लगी तार फेंसिंग पार कर परिसर में दाखिल हुईं और वहां रखी खराब सोलर प्लेटों को पत्थरों से तोड़कर उपयोगी धातु निकाल ले गईं। पूरी गतिविधि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना सुबह के समय की है। रंगई स्थित सनशाइन सोलर एनर्जी के गोदाम के बाहर खराब सोलर प्लेटें रखी हुई थीं। इसी दौरान महिलाओं का एक समूह वहां पहुंचा। आरोपियों ने तार फेंसिंग पार कर गोदाम परिसर में प्रवेश किया और बाहर रखी सोलर प्लेटों को पत्थरों की मदद से तोड़ना शुरू कर दिया। प्लेटों से निकले एल्युमीनियम और कॉपर को बोरियों में जमा किया गया। इसके बाद महिलाएं इसे लेकर वहां से निकल गईं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर गोदाम संचालक नवीन कोठारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 596/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उनकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, किराए के डुप्लेक्स से चल रहा था खेल, पांच गिरफ्तार

पुलिस ने जतरापुरा निवासी लक्ष्मी बाई (33), डोया बाई (20), ससिया बाई (50), मटकुली बाई (22), चुलबुली (22) और हसीना बाई (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी किए गए एल्युमीनियम व कॉपर की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाएं कबाड़ एकत्र करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाती थीं। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार महिलाओं का शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज ने बताया कि सोलर गोदाम में हुई चोरी के मामले में छह आरोपी महिलाओं की पहचान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। उनसे पूछताछ के साथ चोरी के सामान की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed