फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SBI Mahananda Nagar branch robbery case - robbers had not lost their focus on Rs. 8 lakhs not caught

Ujjain News: लुटेरों की आठ लाख पर नीयत नहीं डोलती तो नहीं चढ़ते पुलिस के हत्थे, SBI में चोरी का मामला

Fri, 05 Sep 2025 05:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 05:12 PM IST
सार

इंदौर के महानंदानगर स्थित एसबीआई शाखा में जय भावसार उर्फ जीशान और साथियों ने 17 लॉकर तोड़कर 4.25 करोड़ के जेवरात व 8 लाख नकद चुराए। कैश गायब होने से वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में जय को मास्टरमाइंड बताया गया। धर्म परिवर्तन को लेकर दोस्तों ने उसका ब्रेनवॉश किया था। 

विज्ञापन
SBI Mahananda Nagar branch robbery case - robbers had not lost their focus on Rs. 8 lakhs not caught
हाथ ऊंचा करता जय उर्फ जीशान

विस्तार

मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 बजे बैंक में घुसे जय भावसार उर्फ जीशान और अब्दुल्ला ने अपने साथियों के साथ जेवरात चुराने के लिए 17 लॉकर खोले थे। इस पूरी वारदात को शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था, लेकिन लुटेरों से यहीं भूल हो गई कि उन्होंने जेवरात के साथ ही 8 लाख रुपए का कैश भी बैग में रख लिए, जिसके कारण ही आरोपी गिरफ्त में आ गया।

विज्ञापन


एक कहावत है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन वह एक ना एक सबूत छोड़ ही देता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महानंदानगर शाखा में चोरी करने पहुंचे जय भावसार उर्फ जीशान और उसके साथी भी यहीं गच्चा खा गए। उन्होंने 4.25 करोड़ के जेवरात के साथ अगर 8 लाख रुपए के कैश पर हाथ साफ नहीं किया होता तो इस चोरी का कभी किसी को पता ही नहीं चलता। याद रहे कि घटना के बाद जब कर्मचारी शाखा पहुंचे और ग्राहकों को देने के लिए तिजोरी से कैश निकालने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन कैशियर अभिनव को जब तिजोरी में कैश नहीं मिला तो उसने तुरंत सेवा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार माधव, शाखा प्रबंधक पायल माहेश्वरी को सूचना दी। तिजोरी से कैश चोरी होने पर प्रबंधन ने जब लॉकर खोलने का काम शुरू किया तो गोल्ड लोन के 17 लॉकर्स से आभूषण नदारद थे। जिससे ही पता चल पाया कि लुटेरे नगदी के साथ करोड़ों का सोना भी लूट ले गए हैं। अगर लुटेरे नगदी नहीं ले जाते तो किसी को इस लूट का पता इतनी जल्दी नहीं लगता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सतना में आपसी विवाद में नाबालिग को गोली मारी, मौत, तीन साथी गिरफ्तार; दो फरार 
विज्ञापन
विज्ञापन


जय की मां को नहीं पता बेटे ने बदल लिया था धर्म
बिलोटी पुरा के कच्चे मकान में रहने वाली महिला सरोज भावसार को न तो यह पता है कि उसके बेटे जय का नया नाम जीशान है। और न ही यह की उसने धर्म बदल लिया है। सरोज भावसार ने बताया कि हमने तो ये नाम कभी सुना ही नहीं। बेटा बाहर किसके साथ रहता था, कौन उसके दोस्त हैं, उसने कभी नहीं बताया। वह घर में पूजा नहीं करता था, लेकिन उसने धर्म भी परिवर्तन नहीं किया है। कभी भी ऐसा नहीं लगा कि उसका झुकाव अन्य धर्म के प्रति है। उसने कुछ नहीं किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जय भावसार चोरी की प्लानिंग का मास्टरमाइंड था। धर्म परिवर्तन कराने को लेकर उसके 4 दोस्त अब्दुला, साहिल, अरबाज और कोहिनूर कई महीनों से उसका ब्रेनवॉश कर रहे थे। जिसके चलते वह यूट्यूब पर धर्म परिवर्तन के वीडियो देखने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed