फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Record of devotees broken in Mangalnath, 81,59,000 received from receipts and offering box of Bhatpuja

Ujjain: मंगलनाथ में टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, भातपूजा की रसीदों तथा भेंटपेटी से दो माह में मिले 81,59,000

Mon, 02 Oct 2023 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:31 PM IST
सार

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में दो माह में 81 लाख से ज्यादा की आय हुई है। ये आवक भातपूजा के लिए आने वाले भक्तों और भेंटराशि को मिलाकर हुई है। 

विज्ञापन
Record of devotees broken in Mangalnath, 81,59,000 received from receipts and offering box of Bhatpuja
मंगलनाथ मंदिर उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि के साथ-साथ श्री मंगलनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नतीजतन दो माह में 81 लाख से ज्यादा की आय हुई है। 
विज्ञापन


भगवान श्री मंगलनाथ के मंदिर पर श्रद्धालुगणों/ यजमानों के द्वारा भात पूजन, कालसर्प दोष, अर्क विवाह, कुंभ विवाह, श्रापित दोष तथा अंगारक दोष आदि के लिए प्रतिदिन देशभर से आए हजारों भक्तों के द्वारा उक्त पूजन मंदिर के पंडितों द्वारा संपन्न कराई जा रही है। श्री मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के के पाठक ने बताया कि अगस्त तथा सितंबर में भात पूजन इत्यादि की शासकीय रसीदों से राशि 51 लाख 25 हजार रुपये की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। इसी प्रकार उक्त दोनों माहों में मंदिर की भेंट पेटी से 30 लाख 34 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसी तरह श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री मंगलनाथ मंदिर के साथ-साथ उज्जैन के प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed