{"_id":"6a48e1279911700e9b046137","slug":"payam-e-insaniyat-launches-anti-drug-campaign-in-begum-bagh-say-no-to-drugs-free-counseling-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4465648-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 'नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो' अभियान से जागरूकता की नई पहल, युवाओं ने लिया समाज बदलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 'नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो' अभियान से जागरूकता की नई पहल, युवाओं ने लिया समाज बदलने का संकल्प
Sat, 04 Jul 2026 04:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:57 PM IST
सार
उज्जैन के बेगमबाग में पयाम-ए-इंसानियत फोरम और नौजवान कमेटी नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। युवा काउंसलिंग, नुक्कड़ सभाएं, मुफ्त दवाइयां और आर्थिक सहायता देकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उज्जैन के बेगमबाग में पयाम-ए-इंसानियत फोरम और नौजवान कमेटी नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। युवा काउंसलिंग, नुक्कड़ सभाएं, मुफ्त दवाइयां और आर्थिक सहायता देकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
नशे की खिलाफ अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन शहर के बेगमबाग इलाके में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पयाम-ए-इंसानियत फोरम और बेगमबाग नौजवान कमेटी के 35 से 40 युवा हर शुक्रवार और रविवार को सड़कों पर उतरकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं, काउंसलिंग, नि:शुल्क दवाइयों और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता के माध्यम से संस्था का लक्ष्य उज्जैन को नशामुक्त बनाना है।
विज्ञापन
बेगमबाग की गलियों में इन दिनों "नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो" का संदेश गूंज रहा है। संस्था को मोबाइल के माध्यम से नशा करने वाले लोगों की सूचना मिलती है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर उनकी काउंसलिंग करती है। नुक्कड़ सभाओं में युवाओं को शराब, गुटखा, तंबाकू और सिगरेट जैसी लत के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मेडिकल जांच और नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जो लोग नशा छोड़ने का संकल्प लेते हैं, उनके परिवारों को संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है।
विज्ञापन
सामाजिक सेवा के अन्य कार्य
संस्था नशा मुक्ति अभियान के अलावा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है। हंगरी इंडिया अभियान के तहत जरूरतमंदों को भोजन वितरण, रक्तदान शिविरों का आयोजन तथा टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्था का कहना है कि प्रशासन और सरकार के सहयोग से इस अभियान का विस्तार पूरे उज्जैन शहर में किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: प्रदेश में मानसून का जोर, 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट; इंदौर-हरदा जमकर भीगे
नुक्कड़ सभा में दिया गया संदेश
नुक्कड़ सभाओं में लोगों को बताया जा रहा है कि इस्लाम में नशा करना, नशे का कारोबार करना और उसे बढ़ावा देना पूरी तरह हराम माना गया है। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि इंसान के चरित्र, परिवार और पूरे समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मौलाना तय्यब नदवी, हाफिज आरिफ बैग, मुफ्ती आरिफ नागौरी, हाफिज शाहिद उल्लाह, हाफिज सैयद दानिश, इंजीनियर जावेद खान, तालिब खान, आरिफ अली, असलम खान, आशिक हुसैन, फिरदौस पठान, इंजीनियर वकार अहमद, अब्दुल करीम, लालू शाह, इमरान शाह, शोएब अंसारी, सराफत शाह, मुर्तजा भाई, शाहरुख खान, कदीर खान और राजा भाई सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।
बयान
मौलाना तय्यब नदवी, इमाम मस्जिद जामा-ए-शकेब ने कहा, "इस्लाम में नशा करना और नशे का कारोबार करना पूरी तरह हराम है। नशा केवल सेहत ही नहीं, बल्कि इंसान के ईमान, चरित्र, परिवार और पूरे समाज को भी बर्बाद कर देता है। हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।"
