{"_id":"62ec93b60dfd1b2dae0d7991","slug":"nri-devotee-donated-silver-crown-decorated-with-serpents-in-mahakal-temple-of-ujjain-weighing-4-515-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: NRI भक्त ने महाकाल मंदिर में नागों से सुसज्जित चांदी का मुकुट किया दान, 4.515 किलोग्राम है वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: NRI भक्त ने महाकाल मंदिर में नागों से सुसज्जित चांदी का मुकुट किया दान, 4.515 किलोग्राम है वजन
Fri, 05 Aug 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:14 AM IST
सार
कनाडा से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे तरणवीर सिंह ने मंदिर में पूजन अर्चन किया और बाबा महाकाल को 4.515 किलोग्राम चांदी का मुकुट अर्पित किया। मुकुट देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसमें चारों ओर नाग बनें हैं जबकि शीश पर गंगा और चंद्रमा बना है।
विज्ञापन
NRI भक्त ने दान किया मुकुट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से चौथे नंबर के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर धाम में सावन के महीने में देश विदेश से भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। दर्शनार्थी बाबा महाकाल को सोने-चांदी के आभूषण भेंट करते हैं। ऐसे ही एनआरआई भक्त ने बाबा महाकाल को चार किलो से ज्यादा वजनी चांदी का मुकुट समर्पित किया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कनाडा से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे तरणवीर सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजन अर्चन किया और बाबा महाकाल को 4.515 किलोग्राम चांदी का मुकुट अर्पित किया। मुकुट देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसमें चारों ओर नाग बनें हैं जबकि शीश पर गंगा और चंद्रमा बना है।
विज्ञापन
पूजन अर्चन के बाद मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को श्री महाकाल का चित्र, प्रसाद, दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा के प्रभारी मनीष पांचाल ने मुकुट की रसीद प्रदान की।