{"_id":"63a71f5395fe34170c15868d","slug":"mp-news-veer-bal-diwas-will-be-held-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: उज्जैन में मनेगा 'वीर बाल दिवस', गुरु गोबिंदसिंह के साहिबजादों की याद में निकालेंगे गौरव रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: उज्जैन में मनेगा 'वीर बाल दिवस', गुरु गोबिंदसिंह के साहिबजादों की याद में निकालेंगे गौरव रैली
Sat, 24 Dec 2022 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:19 PM IST
सार
उज्जैन में गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों (बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ) के शहीदी दिवस पर 26 दिसंबर 2022 को पहली बार 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है। सिख समाज और विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उज्जैन में सिख समाज आयोजन करने जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में 26 दिसंबर को एकदिवसीय वीर बाल दिवस मनाया जाने की तैयारी की जा रही है। इस दिन गौरव रैली निकाली जाएगी। नाट्य मंचन किया जाएगा और कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। ये जानकारी उज्जैन सिख समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। उज्जैन में भी गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों (बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ) के शहीदी दिवस पर 26 दिसंबर 2022 को पहली बार 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है। उज्जैन में सिख समाज और विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है।
सिख समाज के संरक्षक इकबाल सिंह गांधी और अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अरोरा व ऋषिराज अरोरा ने बताया कि साहिबजादों की याद में 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा फ्रीगंज से गौरव रैली निकाली जाएगी। जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी माता गुजरी जी गीता कॉलोनी बुधवारिया में समाप्त होगी। शाम 6 बजे शहीद पार्क पर श्री गुरु तेग बहादुर व चार साहिबजादों की शहादत गाथा पर केंद्रित नाटक चांदनी चौक से सरहिंद तक का लाइट एंड साउंड आधारित मंचन होगा। यह प्रस्तुति पंजाबी रंगमंच पटियाला के द्वारा दी जाएगी, जिसमें 24 से अधिक कलाकार शामिल रहेंगे। रात में विशाल कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
उज्जैन सिख समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अरोरा ने कहा कि अब बड़े पैमाने पर प्रत्येक बच्चे तक इस इतिहास को पहुंचाने की मुहिम चलाई गई है। उन्होंने संगत को अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इस मुहिम को सफल बनाएं ताकि हम बच्चों को गुर इतिहास के साथ जोड़ सकें।