फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: The echo of 'Jai Gurudev' will be heard again in Ujjain, Tapasvi Bhandara will start with Namdaan

MP News: उज्जैन में फिर सुनाई देगी 'जय गुरुदेव' की गूंज, नामदान के साथ शुरू होगा तपस्वी भंडारा

Sat, 13 May 2023 01:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 May 2023 01:53 PM IST
सार

बाबा जय गुरुदेव की 11वीं पुण्यतिथि पर मक्सी रोड स्थित आश्रम में 15 मई से तीन दिवसीय तपस्वी भंडारा होगा। इस दौरान देशभर से हजारों भक्त उज्जैन आने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
MP News: The echo of 'Jai Gurudev' will be heard again in Ujjain, Tapasvi Bhandara will start with Namdaan
जय गुरुदेव के शिष्य से आशीर्वाद लेते पूर्व मंत्री पारस जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा जयगुरुदेव की 11वीं पुण्यतिथि पर उज्जैन के मक्सी रोड स्थित आश्रम में 15 से 17 मई 2023 तक तीन दिवसीय तपस्वी भंडारे का आयोजन होगा। सुबह 4:30 बजे उमाकांत महाराज नामदान के साथ भंडारे का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रभु प्राप्ति तथा आत्मकल्याण के लिए देशभर से हजारों भक्त उज्जैन आएंगे। 

विज्ञापन


शाकाहार, सदाचार तथा नशा मुक्ति के साथ अध्यात्मवाद की अलख जगाने वाले बाबा जय गुरुदेव ने आमजन मानस को सुख-शांति तथा सुखी जीवन का रास्ता दिखाया है। उनकी स्मृति में उनके अनुयायी उमाकांतजी महाराज मक्सी रोड स्थित बाबा जयगुरु देव आश्रम में 15, 16 व 17 मई को तीन दिवसीय तपस्वी भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। 15 मई को सुबह 4:30 बजे और शाम पांच बजे उमाकांतजी महाराज सत्संग व नामदान के साथ भंडारे की शुरुआत करेंगे। उमाकांत जी महाराज देशभर से आने वाले अनुयायियों को जीवन में खुशहाली, रोजी-रोटी में बरकत तथा बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताएंगे। 16 मई को रात्रि में पूजा अर्चना के बाद भंडारा होगा। 
विज्ञापन


शाकाहारी होने का दिलाएंगे संकल्प
बाबा जय गुरुदेव महाराज के 11वें वार्षिक तपस्वी भंडारे के पहले दिन बाबा उमाकांत महाराज सत्संग में सभी को शाकाहारी बनने का संदेश देंगे। महाराज का कहना है कि आप सभी थोड़े समय के लिए गृहस्थ जीवन के जंजाल से मुक्त होकर होकर सत्संग की अमृत वर्षा में स्नान के लिए आए, यह आपका सौभाग्य है। मनुष्य शरीर को चलाने वाली शक्ति जिसे जीवात्मा कहा जाता है, उस पर भौतिक जगत का आवरण चढ़ गया है। इसी का परिणाम है कि हम प्रभु को भूल गए हैं। परमात्मा के बताए मार्ग पर वापसी का रास्ता गुरु के सानिध्य व सत्संग से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने लिया आश्रम पर तैयारियों का जायजा
उज्जैन स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में हर साल आयोजित होने वाले बाबा जय गुरुदेव महाराज के सालाना भंडारे की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मंत्री पारस जैन आश्रम पहुंचे। चिलचिलाती धूप में भी हजारों लो गइस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान उनके लिए सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पारस जैन ने आश्रम पहुंचकर उमाकान्त महाराज के दर्शन किए। कार्यक्रम से संबंधित जरूरतों को देखते हुए कलेक्टर और एसपी को सहयोग करने की अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed