फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Premanand Ji Maharaj Controversial Statement They Will Rattle Latch of House Take away Your Daughter

MP: प्रेमानंद महाराज ने फिर दिया भड़काऊ बयान, कहा- 'वो घर की कुंडी खड़खड़ाएंगे आपकी सुंदर बेटी उठा ले जाएंगे'

Sat, 21 Sep 2024 07:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 07:52 PM IST
सार

MP News: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रेमानंदपुरी महाराज ने फिर से विवादित बयान दे डाला। इस बार उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जगाने की जरूरत है, क्योंकि जब वह संख्या बल में ज्यादा हो जाएंगे तब वह आपके घर की कुंडी खड़खड़ाएंगे और आपकी सुंदर बहन बेटी को उठा ले जाएंगे।

विज्ञापन
MP News Premanand Ji Maharaj Controversial Statement They Will Rattle Latch of House Take away Your Daughter
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम संख्या बल के आधार पर घटते जा रहे हैं, देश जब आजाद हुआ था तो उनकी संख्या 2 करोड़ थी जोकि अब 38 करोड़ हो चुकी है। अब हिंदुओं को जगाने की जरूरत है, क्योंकि जब वह संख्या बल में ज्यादा हो जाएंगे तब वह आपके घर की कुंडी खड़खड़ाएंगे और आपकी सुंदर बहन बेटी को उठा ले जाएंगे।

विज्ञापन


जो आज पाकिस्तान में हो रहा है कल वह हमारे देश में भी होगा। सुनने में तो यह बयान किसी हिंदूवादी नेता के लग रहे हैं, लेकिन वास्तविकता मे यह बात किसी आमसभा मे नहीं बल्कि बड़नगर रोड पर अर्जी वाले हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रेमानंदपुरी महाराज ने भक्तों को कथा का अमृतपान कराते हुए कही। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के बयान तो दिए, लेकिन उन्होंने कथा सुन रही महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली। महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज का कहना था कि लोकतंत्र मे उसी का राज है जिनके हाथों में वोट है। हिंदुओं की जनसंख्या लगातार कम होते जा रही है और यदि ऐसा ही चला रहा तो भारत कही कई हिस्से पाकिस्तान बन जाएंगे। भारत तब तक सुरक्षित है जब तक राष्ट्र सुरक्षित है।


इससे पहले भी दिया था विवादित बयान
यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब प्रेमानंद पुरी महाराज ने इस तरह की बात श्रीमद भागवत कथा के दौरान कही है। इसके पहले भी 25 जुलाई 2024 को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रेमानंद पुरी महाराज ने महिलाओं को सीख देते हुए कहा हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने की बजाय चार-चार बच्चे पैदा करें। अगर आपका दो बच्चे पैदा करने का टारगेट है तो आप तीन बच्चे पैदा करो और एक बच्चा हमें दे दो हम इसे बड़ा कर देंगे। उत्तर प्रदेश के 17 जिले अब हिंदू धर्म के नहीं है। असम में 5 लाख लोगों के पास पासपोर्ट वीजा नहीं है। बंगाल के लोग भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। 

पूरे श्रावण मास किया था आयोजन 
याद रहे की अर्जी वाले हनुमान मंदिर पर श्रावण मास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमे श्रीमद भागवत कथा, श्री राम कथा के साथ ही शिव पुराण जैसे आयोजन भी हुए थे। लेकिन कथा के दौरान इस समय इनके बयानो पर बवाल मचा था जब उन्होंने महिलाओं को फिगर मेंटेन करने और चार-चार बच्चे पैदा करने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed