{"_id":"63fcaf021cd6934ab90cab43","slug":"mp-news-a-young-man-died-after-falling-from-a-train-in-ujjain-identified-through-aadhaar-card-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान
Mon, 27 Feb 2023 06:54 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
उज्जैन में नईखेड़ी के पास ट्रेन से गिरे युवक की शिनाख्त हो गई है। वह कोरबा का रहने वाला है और भोपाल में बीएड की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में नईखेड़ी के समीप एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने उसके कोरबा निवासी परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि रविवार रात नईखेड़ी में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेल पटरियों के पास से युवक के शव को बरामद कर लिया। मृतक के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिला है जिससे उसका नाम हिमांशु पिता राजकुमार निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसकी जेब से भोपाल से उज्जैन का टिकट भी मिला है। यह टिकट 22 फरवरी का है। पुलिस ने उसके पिता राजकुमार से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा भोपाल में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस की सूचना के बाद परिजन रवाना हो गए हैं। उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
