फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Missing minor girls from Ujjain found in Rajasthan had left home to visit Vridanvan

MP News: उज्जैन से गायब नाबालिग लड़कियां राजस्थान में मिली, घर से वृदांवन दर्शन करने निकली थीं

Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

दोनों छात्राओं को रेलवे पुलिस की मदद से रामगंज मंडी स्टेशन पर दोनों बच्चियों की पहचान करने के बाद उन्हें कोटा में उतार लिया गया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर उज्जैन आ चुकी है।

विज्ञापन
Missing minor girls from Ujjain found in Rajasthan had left home to visit Vridanvan
सीसीटीवी में जा रही नाबालिग लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर के माधव नगर पुलिस थाना क्षेत्र के बागपुरा में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां सोमवार को अचानक घर से लापता हो गई। दोनों घर से स्टेशन जाने का कहकर निकली थी और वापस घर नहीं पहुंची। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद माधव नगर पुलिस को सोमवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों का सुराग भी मिल गया। माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि कैमरे चेक किए हैं दोनों छात्राएं रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दी इसके बाद वृंदावन जाने वाली एक ट्रेन में सवार हुई थीं। 
विज्ञापन


पुलिस टीम दोनों छात्राओं को लाई उज्जैन 
दोनों छात्राओं को रेलवे पुलिस की मदद से रामगंज मंडी स्टेशन पर दोनों बच्चियों की पहचान करने के बाद उन्हें कोटा में उतार लिया गया है। पुलिस टीम दोनों को लेकर उज्जैन आ चुकी है। दोनों लड़कियों ने अपने आप को भगवान कृष्ण का अनन्य भक्त बताते हुए वृंदावन धाम के दर्शन के लिए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन


गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी
अपने आप को कृष्ण भगवान की अटूट भक्त बताने वाली दो नाबालिग युवतियां घर से स्टेशन जाने का कहकर निकली, जिसके बाद दोनों देर शाम तक घर नहीं लौंटी। परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुई पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो दोनों राजस्थान जाने वाली ट्रेन में जाती हुई नजर आईं। पुलिस देर रात दोनों युवतियों को ट्रेन से उतार कर उज्जैन ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed