फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News First he was given seat in train then at night he started doing obscene acts beat coach attendant

Ujjain News: पहले ट्रेन में सीट दी...फिर रात होते ही करने लगा अश्लील हरकत, लोगों ने कोच अटेंडेंट को पीटा

Sat, 08 Mar 2025 04:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 04:30 PM IST
सार

ट्रेन में सेट सीट दिलाने के नाम पर एक महिला से छेड़छाड़ का मामला थाना जीआरपी के पास पहुंचा है। मामले में महिला द्वारा की गई शिकायत के बावजूद भी पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं करना चाहती थी। यही कारण था कि बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Ujjain News First he was given seat in train then at night he started doing obscene acts beat coach attendant
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सेट सीट दिलाने के नाम पर एक महिला से छेड़छाड़ का मामला थाना जीआरपी के पास पहुंचा है। मामले में महिला द्वारा की गई शिकायत के बावजूद भी पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं करना चाहती थी। यही कारण था कि बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि अपने पति और बच्ची के साथ उज्जैन के लिए यात्रा करने वाली रांची निवासी 30 वर्षीय महिला धनबाद रेलवे स्टेशन से हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में पहुंची थी। उनके पास कंफर्म टिकट नहीं था। यही कारण था कि यह लोग टायलेट के पास बैठकर यात्रा करने लगे। ट्रेन चलने के कुछ समय बाद उनके पास बेरसिया भोपाल निवासी कोच अटेंडेंट सादिक पठान पहुंचा था, जिसने इन लोगों को टीसी से टिकट कंफर्म कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादिक पठान ने इस मामले में टीसी से बात की और सादिक पठान ने महिला के पति को एक सीट पर बैठा दिया और स्वयं की सीट महिला को दे दी। रात होने से महिला बच्ची को लेकर सादिक की उस सीट पर ही सो गई। सादिक ने इसका फायदा उठाया और वह सीट की साइड में लेट गया और गलत हरकत करने लगा। दिन भर यात्रा से थकी महिला कुछ समझ नहीं पाई। लेकिन उसने धक्का दिया तो सादिक चला गया। वह दोबारा लौटा और महिला से अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो कोच के अन्य लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सादिक को पकड़ा और धुनाई शुरू कर दी।


जीआरपी के सुपुर्द किया
महिला को धनबाद से उज्जैन आना था। देर रात हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस जैसे ही उज्जैन स्टेशन पर पहुंची। महिला और उनके परिजन ने जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने सादिक को घायल अवस्था में ट्रेन से उतारा और मेडिकल के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थाने पर देर रात महिला के परिजन बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। महिला के साथ छेड़छाड़ की जानकर लगते ही बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह अपनी टीम के साथ पहुचे और इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।

कार्रवाई में देरी पर हुआ था प्रदर्शन
जीआरपी में रात के समय गिनती के पुलिसकर्मी थे। एक महिला आरक्षक थी, जबकि महिला ने उज्जैन में रहने वाले अपने परिजन को ट्रेन में हुई घटना की जानकारी दे दी थी। बड़ी संख्या में परिजन रेलवे स्टेशन पहुंच गए। साथ ही बजरंग दल के पदाधिकारी भी यहां मौजूद थे। जब आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने में देरी की बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। इस पर नीलगंगा थाने का पुलिस फोर्स स्टेशन पर बुलाया गया। मेडिकल के तत्काल बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी सादिक पठान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनसी की धारा- 74, 75 के तहत जीरो पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed