फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fake student caught in SSC GD Constable exam, Ravi was giving the exam in place of Dheeraj by taking money

Ujjain News: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा मे पकड़ाया फर्जी छात्र, धीरज के स्थान पर रवि दे रहा था एग्जाम

Wed, 12 Feb 2025 01:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में धीरज और रवि ने बताया कि दोनों पिछले करीब एक साल से संपर्क में थे। धीरज ने अपने स्थान पर रवि को परीक्षा देने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

विज्ञापन
Fake student caught in SSC GD Constable exam, Ravi was giving the exam in place of Dheeraj by taking money
एसएससी जी डी कांस्टेबल परीक्षा मे पकड़ाया फर्जी छात्र, रुपए लेकर धीरज के स्थान पर रवि दे रहा था

विस्तार

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) जीडी कांस्टेबल परीक्षा के दौरान एक फर्जी छात्र पकड़ में आया। इंदौर का आरोपी छात्र बालाघाट के एक युवक की जगह परीक्षा में बैठा था, जबकि असली परीर्क्षी केंद्र के बाहर ही खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


एप्लीकेशन फॉर्म में लगे फोटो से पकड़ाया मामला
चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रशांति कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह जब परीक्षा शुरू हुई तो उसमें 28 वर्षीय धीरज पिता ज्ञानेंद्र तिवारी निवासी बालाघाट (हाल मुकाम ग्वालियर) के स्थान पर 24 वर्षीय रवि पिता सुखराम मंडलोई निवासी भागीरथपुरा इंदौर परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा केंद्र पर एप्लीकेशन फॉर्म में लगे फोटो से उसका चेहरा मिलाया गया तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रवि से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह धीरज की जगह परीक्षा देने आया है और धीरज परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से धीरज को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
मामले में चिंतामण थाना पुलिस ने विजयकुमार पिता विष्णुप्रसाद सोनी निवासी शाजापुर की शिकायत पर आरोपी धीरज तिवारी और रवि मंडलोई के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पहली बार फर्जी छात्र बनकर बैठा  
पुलिस की पूछताछ में धीरज और रवि ने बताया कि दोनों पिछले करीब एक साल से संपर्क में थे। धीरज ने अपने स्थान पर रवि को परीक्षा देने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। धीरज ने रवि को पांच हजार रुपए एडवांस दिए थे और बाकी रुपए परीक्षा के बाद देने को कहा था। पुलिस ने रवि के पास से एडवांस दिए गए 5 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। रवि ने पुलिस को बताया कि रुपयों के लालच में वह पहली बार ही फर्जी छात्र बनकर परीक्षा में बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed