फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Echoes of Faith at Mahakal's Court: Chandigarh's Shivam offers silver crown and earrings

महाकाल का दरबार: बाबा को चांदी का मुकुट-कुंडल चढ़ा गए शिवम, जन्मदिन पर नन्हे लव्यम ने मांगी दादी की लंबी उम्र

Wed, 03 Jun 2026 09:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:24 AM IST
सार

भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरी हुई मनोकामनाओं के लिए चांदी का मुकुट, कुंडल और छत्र अर्पित किए। चंडीगढ़ के शिवम ने 250 ग्राम चांदी का मुकुट-कुंडल भेंट किया। वहीं जन्मदिन पर आए बालक लव्यम ने अपनी दादी के स्वास्थ्य की कामना की।  

विज्ञापन
Echoes of Faith at Mahakal's Court: Chandigarh's Shivam offers silver crown and earrings
बाबा महाकाल को चढ़ाया चांदी का मुकुट

विस्तार

जो मांगो सो मिले, महाकाल के दरबार से कभी कोई खाली नहीं जाता - इस कहावत को सच करती एक तस्वीर बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिखाई दी। भस्म आरती की अलौकिक बेला में भक्तों ने अपनी पूरी हुई मन्नतों को पूर्ण करते हुए बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, कुंडल और छत्र अर्पित किए।

विज्ञापन




चंडीगढ़ निवासी शिवम अपने पूरे परिवार के साथ महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उनकी कोई बड़ी मनोकामना बाबा ने पूरी की थी। आभार जताने के लिए वे अपने साथ लगभग 250 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट और कुंडल लाए। भस्म आरती के दौरान पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने ये भेंट बाबा के चरणों में रख दी। इससे पहले भी एक अन्य श्रद्धालु ने आरती में चांदी का छत्र और मुकुट चढ़ाया था। मंदिर समिति ने दोनों दानदाताओं को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और विधिवत दान की रसीद सौंपी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्री गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म, अद्भुत दर्शन कर श्रद्धालु हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे भक्त ने की बड़ी कामना
सुबह का सबसे मार्मिक पल तब आया जब एक नन्हा भक्त लव्यम अपने जन्मदिन पर बाबा के दर्शन को पहुंचा। केक और गिफ्ट की जगह उसने महाकाल से सिर्फ एक दुआ मांगी कि बाबा, मेरी दादी को हमेशा तंदुरुस्त रखना। उसकी मासूम श्रद्धा देखकर गर्भगृह में मौजूद पुजारी और श्रद्धालु भी भावुक हो उठे।


सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं बाबा महाकाल
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अमर शर्मा ने बताया कि ये बाबा महाकाल की महिमा है। लाखों लोग रोज यहां आते हैं, अपनी अर्जी लगाते हैं। बाबा सबकी सुनते हैं। मनोकामना पूरी होने पर भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार सोना, चांदी, छत्र या अन्य सामग्री भेंट करते हैं। आज भस्म आरती में चढ़ा ये चांदी का मुकुट उसी अटूट विश्वास की निशानी है।

बाबा महाकाल को चढ़ाया चांदी का मुकुट

बाबा महाकाल को चढ़ाया चांदी का मुकुट

 

बाबा महाकाल को चढ़ाया चांदी का मुकुट

बाबा महाकाल को भेंट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed