Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas Inspector Murder: Congress Forms Human Chain At Ujjain Tower Chowk, Demands Justice

पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या पर उबाल: उज्जैन में कांग्रेस की मानव शृंखला; सरकार से पूछा- आम आदमी कैसे सुरक्षित?

Tue, 03 Nov 2026 06:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 06:34 PM IST
सार

देवास के खातेगांव में पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। टावर चौक पर मानव शृंखला बनाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Dewas Inspector Murder: Congress Forms Human Chain At Ujjain Tower Chowk, Demands Justice
ऐसे किया विरोध

विस्तार

देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को उज्जैन में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। शहर के हृदय स्थल टावर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल मानव शृंखला बनाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान टावर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव शृंखला में खड़े हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे इलाके में कांग्रेस के झंडे-बैनर और 'न्याय दो' के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने वाले अधिकारियों को सुरक्षा देने के बजाय अपराधी उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पुलिस भी सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी का क्या होगा?
प्रदर्शन में शामिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, कांग्रेस के तमाम पार्षदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि देवास हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मिले तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार जवाब दे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में बेखौफ घूम रहे अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस प्रशासन को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और पूरे जिले में प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- एमपी: सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद आईपीएस सुजानिया का इस्तीफा, सीएम की पुलिस मुख्यालय में बैठक

पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी
देवास जिले के खातेगांव में पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि अपराधियों ने जानबूझकर पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया। इस घटना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस महकमे में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

 

ऐसे किया विरोध

ऐसे किया विरोध

 

ऐसे किया विरोध

ऐसे किया विरोध

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed